bell-icon-header
राष्ट्रीय

Anant Ambani ने लालबाग के राजा पर चढ़ाया 20kg सोने का मुकुट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Ganesh Chaturthi 2024: मुंबई के लाल बाग इलाके में भगवान गणपति की प्रतिमा लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने सोने का मुकुट दान में दिया है।

मुंबईSep 07, 2024 / 12:57 pm

Akash Sharma

Anant Ambani donates 20 kg gold crown worth Rs 15 crore to Lalbaugcha Raja

Lalbaugcha Raja 2024: देश भर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की धूम मची है। गणपति फेस्टिवल पर मुंबई के लाल बाग इलाके में भगवान गणपति की प्रतिमा ‘लालबागचा राजा’ के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने सोने का मुकुट दान में दिया है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ लालबागचा राजा की मूर्ति के अनावरण के बाद विशाल मुकुट पहनाया गया। यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बता दें कि मुकुट का वजन 20 किलोग्राम है। इसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे आइए जानते हैं कीमत।
Ganesh Chaturthi 2024 Lalbaugcha Raja Mumbai

20 kg वजन के सोने के मुकुट की कीमत

लालबागचा राजा का फर्स्ट लुक कल गुरुवार शाम को देखने को मिला। इसका मुख्य आकर्षण अनंत अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा लालबागचा राजा को दान किया गया 20 किलो सोने का मुकुट था। सोने के मुकुट की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है।

Hindi News / National News / Anant Ambani ने लालबाग के राजा पर चढ़ाया 20kg सोने का मुकुट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.