
Inder Iqbal Singh Atwal
शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के नेता और पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल रविवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने जा रहे है। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में होगा। सूत्रों के मुताबिक, अन्नाद्रमुक नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ मैत्रेयन भी रविवार को भगवा पार्टी में शामिल होंगे। चर्चा तो ये भी है कि पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस के नेता चरनजीत सिंह चन्नी भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।
जालंधर उप चुनाव में बीजेपी से अटवाल को मिल सकता है टिकट
इंदर अटवाल का बीजेपी में शामिल होना इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनके पिता अकाली नेता है। अकाली दल पहले बीजेपी की सहयोगी थी। किसान आंदोलन के समय दोनों पार्टी अलग हो गई। इसके अलावा पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट पर उप चुनाव होने जा रहे है। माना जा रहा है कि इंदर अटवाल को बीजेपी की तरफ से इस सीट पर उतारा जा सकता है।
भाजपा में शामिल हुए सी राजगोपालाचारी के परपोते सीआर
आपको बता दें कि कल यानी शनिवार को कांग्रेस के पूर्व नेता और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केसवन भाजपा में शामिल हो गए। केसवन ने बीते दिनों कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं पीएम के कार्यों से प्रभावित होकर ही भाजपा में शामिल हुआ हूं।
कांग्रेस छोड AAP में शामिल हुए सुशील रिंकू
बीते दिनों जालंधर वेस्ट के पूर्व कांग्रेस विधायक सुशील रिंकू ने भी पार्टी छोड़ दी थी। सुशील रिंकू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। आप ने उन्हें जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। सुशील रिंकू ने जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से 2012 में पहली बार चुनाव लड़ा था। 2022 के विधानसभा चुनावों में रिंकु आप उम्मीद्वार शीतल अंगुरल से हार गए थे।
Published on:
09 Apr 2023 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
