bell-icon-header
राष्ट्रीय

महुआ मोइत्रा पर अडानी ग्रुप का हमला, कहा – संसदीय प्रश्नों से ग्रुप को बना रहीं निशाना

Adani Group on Mahua Moitra: अडानी ग्रुप ने सोमवार को एक बयान जारी कहा कि सांसद महुआ मोइत्रा और हीरानंदानी ग्रुप के सीईओ दर्शन हीरानंदानी द्वारा विशेष रूप से संसदीय प्रश्नों के माध्यम से गौतम अडानी और उनकी कंपनियों के समूह को निशाना बनाने की साजिश की जा रही है।

Oct 16, 2023 / 05:24 pm

Shivam Shukla

Adani Group on Mahua Moitra

Adani Group on Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस की दिग्गज नेता महुआ मोइत्रा पर संसद में अडानी के खिलाफ सवाल पूछने के बदले रिश्वत और गिफ्ट लेने वाले आरोप के बाद सियासत गरमा गई है। अब इस मामले में अडानी ग्रुप का बड़ा बयान सामने आया है। सोमवार को अडानी ग्रुप के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई ने एक विस्तृत अपराधी के कमीशन को रिकॉर्ड में लाते हुए सीबीआई के पास शिकायत दर्ज की। जिससे यह साबित होता है कि कुछ ग्रुप और व्यक्ति हमारे नाम, सद्भावना और बाजार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए ओवरटाइम काम कर रहे हैं।

 

 

https://twitter.com/ANI/status/1713872934908186802?ref_src=twsrc%5Etfw

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा का उठाया मुद्दा, बोले- ‘महिलाओं से छेड़छाड़, बच्चों की हत्या, लेकिन PM मोदी…’



https://twitter.com/PTI_News/status/1713517685940666379?ref_src=twsrc%5Etfw

ये है पूरा मामला

दरअसल, भाजपा लोकसभा सांसद निशिकांत दूबे ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिख महुआ मोइत्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने ने स्पीकर को लिखे पत्र में कहा था कि टीएमसी सांसद और बिजेनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के बीच अडानी के खिलाफ संसद में प्रश्न पूछने के बदले रिश्वत का लेन देन हुआ है। उन्होंने आगे कहा था कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ एक जांच कमेटी बनाई जाए और इन्हें तत्काल प्रभाव से संदन से निलंबित किया जाए। उन्होंने अपने पत्र में 50 से ज्यादा बिजनेसमैन से लिंक की बात कही थी।

यह भी पढ़ें

26 हफ्ते के अबॉर्शन वाली याचिका खारिज, तय समय पर होगी डिलीवरी



Hindi News / National News / महुआ मोइत्रा पर अडानी ग्रुप का हमला, कहा – संसदीय प्रश्नों से ग्रुप को बना रहीं निशाना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.