
Manipur News
मणिपुर पुलिस ने बुधवार को कांगचुप इलाके से दो मृत शरीर को बरामद किया है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिसमें एक महिला और एक पुरुष की लाश है। पुलिस ने बताया कि दोनों लोगों की गोली मारकर हत्या की गई है। खबरों के मुताबिक, ये आशंका जताई जा रही है कि बरामद किए गए शव वही हैं जिनका कुकी शादी में से अपहरण कर लिया गया था।
महिला के सिर में मारी गई गोली
एक पुलिस अधिकारी के हवाले से हिंदुस्तान टाइम्स ने लिखा कि इंफाल पश्चिम जिले के ताइरेनपोकपी इलाके के आसपास एक अधेड़ उम्र की महिला का शव मिला, जिसके सिर पर गोली मारी गई थी। उन्होंने आगे कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए इंफाल एम्स में रिम्स में भेज दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि दोनों शव स्थानीय लोगों को मिले हैं। मृतक की आंखों पर पट्टी, हाथ पीठ के पीछे बंधे हुए थे और सिर पर गोली के घाव थे।
अभी भी कई लोग लापता
बता दें कि 7 नवंबर को मणिपुर के कांगपोकपी जिले में वाहन चेकिंग के दौरान भीड़ ने एक सुरक्षा चौकी पर हमला कर दिया गया और हमलावरों ने चार आदिवासी और एक सैनिक के परिजनों का अपहरण कर लिया है।
Updated on:
09 Nov 2023 02:23 pm
Published on:
09 Nov 2023 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
