राष्ट्रीय

मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, देखिए मेहमानों की पूरी लिस्ट

Mohan Yadav oath ceremony: मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता मोहन यादव बुधवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सुबह 11.30 बजे राज्य के 19 वें मुख्यमंत्री के रुप मेंशपथ लेंगे।

Dec 13, 2023 / 10:27 am

Prashant Tiwari

 

मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता मोहन यादव बुधवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सुबह 11.30 बजे राज्य के 19 वें मुख्यमंत्री के रुप मेंशपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा 8 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सारे अनुमानों को धत्ता बताते हुए राज्य की सत्ता में वापसी की थी।

इससे भी ज्यादा चौेंकाने वाली बात तब हुई जब पार्टी ने 18 साल से मुख्यमंत्री पद पर काबिज शिवराज सिंह चौहान के जगह उनकी ही कैबिनेट में शिक्षा मंत्री और उज्जैन दक्षिणी से तीसरी बार के विधायक मोहन यादव को राज्य की सत्ता सौंप दी।

8 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचने वाले हैं। कार्यक्रम में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गुजराज के सीएम भूपेंद्र पटेल, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, नागालैंड के सीएम नेफियू रियो, नागालैंड के उपमुख्यमंत्री वाई. पट्टन, महाराष्ट्र के सीएम एमनाथ शिंदे शामिल होंगे।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पंवार भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे। इन सभी के अलावा अब तर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिर्दित्य सिंधिया समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। वहीं, परेड ग्राउंड में लगे पोस्टरों से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर गायब कर दी गई है।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

 

सबको साथ लेकर चलूंगा – मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शपथ से पहले कहा कि मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा और प्रदेश में सुशासन सुनिश्चित करूंगा। शपथ ग्रहण समारोह में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री आ रहे हैं।

भोपाल से जाएंगे रायपुर

वहीें, विष्णुदेव साय शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2:15 बजे भोपाल से रवाना होकर 3:20 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मोदी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर में 3:45 बजे रायपुर साइंस कॉलेज मैदान स्थित हेलीपेड आएंगे और हेलीपेड से सड़क मार्ग से 3:55 बजे साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी यहां शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम के बाद साइंस कॉलेज मैदान से शाम 4:50 बजे सड़क मार्ग से रवाना होकर 4:55 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिये 5:20 बजे रायपुर एयरपोर्ट आयेंगे। प्रधानमंत्री शाम 5:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें: एयर इंडिया को मिला शानदार नया यूनीफॉर्म, जानिए किस मशहूर ड्रेस डिजाइनर ने किया डिजाइन?

Hindi News / National News / मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, देखिए मेहमानों की पूरी लिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.