17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लौटते मानसून में रातभर होती रही बारिश, तवा डैम के तीन गेट खोले

-शहर के मुख्य बाजार, निचली बस्तियों में भराया पानी

2 min read
Google source verification
लौटते मानसून में रातभर होती रही बारिश, तवा डैम के तीन गेट खोले

लौटते मानसून में रातभर होती रही बारिश, तवा डैम के तीन गेट खोले

नर्मदापुरम. लौटते मानसून के बीच बुधवार देर रात से लेकर गुरुवार सुबह तक तेज बारिश का दौर जारी रहा। झमाझम बारिश के बाद तवा डैम के तीन गेट खोलने पड़ गए। नर्मदापुरम शहर के मुख्य बाजार एवं आसपास पानी जमा हो गया था। जिले में बीती चौबीस घंटों के दौरान औसतन 18.2 मिमी बारिश हुई। जिसमें नर्मदापुरम में 52.2, सोहागपुर में 69.8 मिमी, माखननगर में 2 मिमी, सिवनीमालवा में 12 मिमी, डोलरिया में 0.4, इटारसी में 4.8, पिपरिया में 9.6 , पचमढ़ी में 12.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में सीजन की औसतन बारिश का आंकड़ा 1809.0 मिमी पहुंच चुका है, जबकि जिले की सामान्य औसत वर्षा 1370.5 मिमी है। बीते वर्ष 6 अक्टूबर तक औसतन बारिश का आंकड़ा 1051.2 मिमी था।

तवा डैम के तीन गेट खोले गए
रातभर की लगातार तेज बारिश के बाद गुरुवार सुबह सात बजे तवा डैम के तीन गेट दो फीट ऊंचाई पर खोल दिए गए। बांध का जल स्तर 1166.30 फीट पर चल रहा था। इसमें से 10 हजार 770 क्यूसिक पानी को नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा था।

तेज बारिश से चौक-चौराहों पर भराया पानी
देर रात से लगातार बारिश के बाद गुरुवार सुबह शहर के मुख्य बाजार सहित चौक-चौराहों के हाल ये थे किया बारिश का पानी जमा हो गया था। कुछ घंटे बाद ही पानी की निकासी नाले के जरिए हो सकी। स्थिति यह थी जयस्तंभ चौक पर एक फीट से ऊपर पानी जमा हुआ था। बाढ़ जैसे हालात दिखाई दे रहे थे। पानी के बीच में से दोपहिया वाहन एवं पैदल आवागमन में दिक्कतें होती रही।

तापमान में आई गिरावट, धूप निकलती रही
बीते दिनों की तुलना में गुरुवार को तापमान में भी गिरावट आई। नर्मदापुरम का न्यूनतम (रात का) तापमान 24.0, हिल स्टेशन पचमढ़ी का 20.6 एवं बैतूल का 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं बुधवार का अधिकतम तापमान 31.7, पचमढ़ी का 27.2 एवं बैतूल का 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।