bell-icon-header
नर्मदापुरम

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष : महिला को ट्रेक्टर से कुचलकर मार डाला, 4 गंभीर घायल

जिले के अंतर्गत आने वाली सोहागपुर तहसील के ग्राम रेवामुहारी में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है।

नर्मदापुरमJun 24, 2023 / 05:44 pm

Faiz

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष : महिला को ट्रेक्टर से कुचलकर मार डाला, 4 गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, जिले के अंतर्गत आने वाली सोहागपुर तहसील के ग्राम रेवामुहारी में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। इस खूनी संघर्ष में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल, जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया है। साथ ही, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रेवामुहारी में जमीन विवाद के चलते दो पक्ष में जमकर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष की महिला को ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग लाठी-डंडों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले को लेकर एसडीओपी मदन मोहन समर का कहना है कि, जांच शुरु कर दी गई है।

 

यह भी पढ़ें- सांप काटने पर अस्पताल ले गए परिजन, दो घंटे डॉक्टरों के सामने चली झाड़फूंक के बाद लड़की मौत


इस बात पर शुरु हुआ विवाद

पुलिस ने बताया कि, गांव में रहने वाला एक पक्ष शनिवार की सुबह खेत में काम करने पहुंचा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और जमीन को अपना बताते हुए बहस शुरु कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच शुरु हुई बहस मारपीट में बदल गई। इस दौरान आरोपी गुट के एक सदस्य ने 45 वर्षीय मायाबाई मालवीय नामक महिला पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, इस घटना में भोपत सिंह मालवीय, त्रिलोकचंद, बहादुर और प्रेमशंकर नाम के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Hindi News / Narmadapuram / जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष : महिला को ट्रेक्टर से कुचलकर मार डाला, 4 गंभीर घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.