scriptNaxal Killed Boy: एक और खून! मुखबिरी के शक में युवक को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत | Naxal Killed Boy in narayanpur | Patrika News
नारायणपुर

Naxal Killed Boy: एक और खून! मुखबिरी के शक में युवक को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

Naxal Killed Boy: बस्तर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नक्सलियों ने एक और ग्रामीण की ह्त्या कर दी है। मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने युवक को बेहरहमी से मार डाला।

नारायणपुरJul 07, 2024 / 07:40 am

Kanakdurga jha

Naxal Killed Boy
Naxal Killed Boy: बस्तर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नक्सलियों ने एक और ग्रामीण की ह्त्या कर दी है। मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने युवक को बेहरहमी से मार डाला। पुलिस माड बचाव अभियान संचालित कर नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने में लगी है।
इससे नक्सली संगठन बौखला गया है। इस बौखलाहट में नक्सली निर्दोष ग्रामीणों को निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। इसकी बानगी अबुझमाड़ के थुलथुली गांव में देखने को मिली है। इसमें नक्सलियों (Naxal Killed Boy) ने थुलथुली गांव के गायता चैनुराम मंडावी का 30 जून को अपहरण कर लिया था।
यह भी पढ़ें

Naxal Encounter: PLGA कंपनी के थे मारे गए आतंकी, 4 दिनों तक पैदल चलकर वापस लौटे जवान… अबूझमाड़ में हुआ था मुठभेड़

इसके बाद नक्सली गायता चैनुराम मंडावी को 4 दिन जंगल में अपने साथ घुमाते रहे। इसके बाद नक्सलियों ने गायता पर गोबेल (Naxal Killed Boy) मुठभेड़ में मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए 4 जुलाई की रात गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को थुलथुली गांव के पास सड़क फेंक दिया। इस घटना के बाद से थुलथुली गांव ने दहशत का माहौल बना हुआ है।

Hindi News / Narayanpur / Naxal Killed Boy: एक और खून! मुखबिरी के शक में युवक को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

ट्रेंडिंग वीडियो