14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patrika…रेसलर ग्रेट खली भी रामनवमी की शोभायात्रा में चलेंगे साथ…VIDEO

नागौर. पहली बार रामनवमी शोभायात्रा में 21 शंख वादक एवं ढोल वादक भी चलेंगे। शोभायात्रा में शंख की पवित्र ध्वनि में जय श्रीराम के जयकारे के साथ ढोल के स्वर भी गूंजेंगे। साथ में रेसलर ग्रेट खली भी राम भक्तों का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आएंगे। यह जानकारी रामनवमी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने […]

Google source verification

नागौर. पहली बार रामनवमी शोभायात्रा में 21 शंख वादक एवं ढोल वादक भी चलेंगे। शोभायात्रा में शंख की पवित्र ध्वनि में जय श्रीराम के जयकारे के साथ ढोल के स्वर भी गूंजेंगे। साथ में रेसलर ग्रेट खली भी राम भक्तों का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आएंगे। यह जानकारी रामनवमी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। समिति के अध्यक्ष सूरजमल भाटी ने बताया कि शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी पर सवार राम दरबार की झांकी रहेगी। शंख वादक एवं ढोल वादक बीच की टोलियों में रहेंगे। विहिप जिला अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत ने रास्तों की जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा खत्रीपुरा स्कूल से शाम चार बजे शोभायात्रा रवाना होगी। विजय वल्लभ चौक, दिल्ली दरवाजा, गांधी चौक, नकास गेट, श्रीराम चौराहा, रेलवे स्टेशन सर्किल, परशुराम सर्किल, अहिंसा सर्किल, नया दरवाजा, भूतनाथ मंदिर होते हुए बख्तासागर तालब की पाल पर स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। समिति उपाध्यक्ष इंदू चौधरी ने कहा कि हर बस्ती की महिला संगठनों से संपर्क किया गया है। शोभायात्रा में महिलाओं की भी बराबर की भागीदारी रहेगी। कोषाध्यक्ष दिलीप पित्ती ने वित्तीय व्यवस्था की जानकारी दी।
शोभायात्रा में यह रहेंगे आकर्षण
राम दरबार, भारत माता की झांकी, शिव बारात, भस्म आरती, 13 फिट के विशालकाय नंदी पर शिव की सवारी, लाठी प्रदर्शन, सुसज्जित घोड़े एवं ऊंट पर झांकियां, सभी जाति के महापुरुषों की झांकी एवं साथ में 11 डीजे चलेंगे। यह अलग-अलग ग्रुप में रहेंगे।
30 गांवों से किया संपर्क
समिति के नागरचंद भार्गव ने बताया कि नागौर से 30 किमी. परिधि क्षेत्र के ग्रामीणों से संपर्क करके शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। सभी जगह 78 से अधिक समाज के लोगों से मुलाकात की जा रही है। जिन गांवों में रामनवमी के कार्यक्रम होंगे। वह भी समूह बनाकर शोभायात्रा में शामिल होंगे।
इस बार झांकियों की संख्या दोगुनी रहेगी
रामनवमी शोभायात्रा में सभी समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में न केवल शामिल होंगे, बल्कि विविध पौराणिक एवं ऐतिहासिक प्रसंगों पर आधारित झांंकियां भी लेकर आएंगे। रामनवमी की विशाल शोभायात्रा को व्यवस्थित रखने के लिए अलग-अलग टोलियां बनाए जाने के साथ ही 500 से ज्यादा लोगों की टीम इसकी देखरेख करने का काम करेगी।