
tree plantation program
नागौर. 'आज मनुष्य विकास की अंधी दौड़ में पर्यावरण का विनाश कर रहा है। आज हमने नदी और पहाड़ खोद डाले, जंगल काटे दिए, कंक्रीट के जंगल खड़े कर रहे हैं। समय रहते पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाली पीढ़ी का जीवन मुश्किलों भरा होगा। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें पेड़ बनने तक देखभाल करनी है, ताकि भावी पीढ़ी सुरक्षित रहे।' यह बात पद्मश्री हिम्मताराम भांभू ने गुरुवार को कृषि अनुसंधान उप केन्द्र में कही। पद्मश्री भांभू नवोदय विद्यालय एलुमनि एसोसिएशन एवं राजस्थान पत्रिका की ओर से हरियाळो राजस्थान अभियान के तहत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के बाद संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने पेड़ को भगवान शंकर का रूप माना है, जिस प्रकार भगवान शंकर ने जहर का सेवन किया था, उसी प्रकार पेड़ जहर को लेता है और अमृत रूप ऑक्सीजन को हमें देता है।
कलक्टर यादव ने लगाया पीपल
शहर के बीकानेर रोड स्थित कृषि अनुसंधान उप केन्द्र में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव रहे। कलक्टर यादव ने पीपल का पौधा लगाकर पानी सींचा। इस मौके पर उनके साथ पद्मश्री हिम्मताराम भांभू सहित जिला खेल अधिकारी भंवराराम सियाक, नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या, उप कोषाधिकारी दिनेश कटाणिया आदि मौजूद रहे। वहीं इस मौके पर उप वन संरक्षक सुनील कुमार, मिर्धा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. शंकरलाल जाखड़, एनसीसी प्रभारी केप्टन प्रेमसिंह बुगासरा, नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. राजेन्द्र बेड़ा, डॉ. बीएल बिशु आदि ने भी छायादार, फलदार एवं सवावटी पेड़ों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इनका रहा विशेष सहयोग
पौधरोपण कार्यक्रम में कृषि कॉलेज के डीन डॉ. महेश कुमार पूनिया, कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजदीप मुंदियाड़ा, कृषि वैज्ञानिक डॉ. रोहिताश बाजिया, डॉ. मंजू, डॉ. विकास पावडिय़ा, डॉ. निशा, डॉ. हंसा, डॉ. रेखा, रतनलाल एवं सुदर्शन के साथ डॉ. भीमराव अम्बेडकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अध्यक्ष रामप्रकाश बिशु का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर हिन्द्र पब्लिक स्कूल के निदेशक माणक चौधरी के निर्देश पर स्कूल के छात्र-छात्राएं व शिक्षकों ने भी भागीदारी निभाकर पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान नवोदय विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी अशोक चौधरी, डॉ. शंकरराम पूनिया, सुभाष विश्नोई, डॉ. जयपाल सिंह, एएसआई सुनील विश्नोई, दिलीप विश्नोई, अकाउंटेंट रुचिर पारीक, राजेन्द्र कुकना, व्याख्याता प्रकाश मेहरा, कैलाश, पुखराज, जेईएन अनुराधा व श्रवण विश्नोई आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
पत्रिका के सामाजिक सरोकार की सराहना
पौधरोपण कार्यक्रम के बाद आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मिर्धा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. शंकरलाल जाखड़ ने पर्यावरण को लेकर जिले में आई जागरुकता के लिए पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान की सराहना की। कृषि कॉलेज के डीन डॉ. पूनिया ने कहा कि हमें पेड़ों से आपस में मिलजुलकर रहने की सीख लेनी चाहिए। राजस्थान पत्रिका के संपादकीय प्रभारी नागेश शर्मा ने पत्रिका के सामाजिक सरोकारों की जानकारी देते हुए पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नवोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों की कार्यशैली की सराहना की। नवोदय एलुमनि एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मूलाराम जांगू ने सभी का आभार जताते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने पर बल दिया। हिन्दी के व्याख्याता मनोज व्यास ने कार्यक्रम का संचालन किया।
Published on:
20 Jul 2023 08:13 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
