scriptनागौरवासियों के अपनत्व के कायल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा | Patrika News
नागौर

नागौरवासियों के अपनत्व के कायल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री ने चौथीदेवी से खरीदी मिट्टी की बोतल, यूपीआई से किया भुगतान नागौर. जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम को गोगेलाव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भाजपा के ‘गांव चलो अभियान’ कार्यक्रम के तहत गोगेलाव में मंदिरों में दर्शन करने के बाद जन संवाद किया तथा वाल्मीकि परिवार के घर भोजन करने के बाद रात्रि विश्राम भी गांव में ही किया। नागौर जिले में जगह-जगह मुख्यमंत्री का जोर-शोर से स्वागत किया गया।

नागौरFeb 10, 2024 / 11:57 am

चंद्रशेखर वर्मा

नागौरवासियों के अपनत्व के कायल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
1/10

नागौर. जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम को गोगेलाव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भाजपा के ‘गांव चलो अभियान’ कार्यक्रम के तहत गोगेलाव में मंदिरों में दर्शन करने के बाद जन संवाद किया तथा वाल्मीकि परिवार के घर भोजन करने के बाद रात्रि विश्राम भी गांव में ही किया। नागौर जिले में जगह-जगह मुख्यमंत्री का जोर-शोर से स्वागत किया गया। नागौरवासियों

नागौरवासियों के अपनत्व के कायल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
2/10

की ओर से किए गए स्वागत व दिखाए गए अपनत्व के मुख्यमंत्री कायल हो गए। शाम को उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जन-जन के आराध्य देव वीर तेजाजी महाराज की जन्मस्थली नागौर पहुंचने पर जिला कलक्ट्रेट में स्नेही जनों की ओर से प्रदत्त अपनत्व, मान-सम्मान व आत्मीय शुभाशीष के लिए हृदयतल से आभार। गोगेलाव पहुंचने पर भी लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया व उनसे हाथ मिलाने के लिए हर कोई उतावला दिखा, मुख्यमंत्री ने भी ग्रामीणों को पूरा समय दिया और उनसे आत्मीयता से मिले। ग्रामीण भी मुख्यमंत्री की ओर से दिखाए गए अपनत्व से काफी खुश नजर आए।

नागौरवासियों के अपनत्व के कायल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
3/10

मुख्यमंत्री शर्मा शाम करीब साढ़े 7 बजे गोगेलाव पहुंचे तो उनके स्वागत में महिलाओं के साथ पूरा गांव उमड़ पड़ा। महिलाओं ने तिलक लगाकर, गुलदस्ता भेंटकर व ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के स्वागत में पूरे गांव को सजाया।

नागौरवासियों के अपनत्व के कायल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
4/10

मुख्यमंत्री गोगेलाव के प्रसिद्ध मिट्टी के बर्तनों के हाट बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने मिट्टी से बने बर्तनों व सजावट की वस्तुओं का अवलोकन करने के बाद दुकानदार चौथीदेवी से मिट्टी से बनी पानी की बोतल खरीदी तथा अपने मोबाइल से ऑनलाइन भुगतान किया।

नागौरवासियों के अपनत्व के कायल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
5/10

देश की खुशहाली गांवों से गोगेलाव में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत भाजपा के पदाधिकारी एवं नेता पूरे देश के 7 लाख गांवों में जाएंगे तथा सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत गांवों का देश है, यहां की खुशहाली का आंकलन गांवों से, उस किसान से, उस गरीब से व गांव की खुशहाली से होता है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अभियान को शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का विचार है कि जब तक गांव नहीं बढ़ेगे, तब तक हमारा देश नहीं बढ़ेगे। उनका कहना है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को हमारी योजनाओं का लाभ मिले, तभी देश आगे बढ़ेगा।

नागौरवासियों के अपनत्व के कायल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
6/10

नागौरवासियों के अपनत्व के कायल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत गोगेलाव पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, स्वागत में उमड़ा पूरा गांव मुख्यमंत्री ने चौथीदेवी से खरीदी मिट्टी की बोतल, यूपीआई से किया भुगतान नागौर. जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम को गोगेलाव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भाजपा के ‘गांव चलो अभियान’ कार्यक्रम के तहत गोगेलाव में मंदिरों में दर्शन करने के बाद जन संवाद किया तथा वाल्मीकि परिवार के घर भोजन करने के बाद रात्रि विश्राम भी गांव में ही किया। नागौर जिले में जगह-जगह मुख्यमंत्री का जोर-शोर से स्वागत किया गया। नागौरवासियों की ओर से किए गए स्वागत व दिखाए गए अपनत्व के मुख्यमंत्री कायल हो गए।

नागौरवासियों के अपनत्व के कायल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
7/10

देश की खुशहाली गांवों से गोगेलाव में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत भाजपा के पदाधिकारी एवं नेता पूरे देश के 7 लाख गांवों में जाएंगे तथा सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत गांवों का देश है, यहां की खुशहाली का आंकलन गांवों से, उस किसान से, उस गरीब से व गांव की खुशहाली से होता है।

नागौरवासियों के अपनत्व के कायल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
8/10
नागौरवासियों के अपनत्व के कायल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
9/10
नागौरवासियों के अपनत्व के कायल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
10/10

Hindi News / Photo Gallery / Nagaur / नागौरवासियों के अपनत्व के कायल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

अगली गैलरी
next
Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.