
जिला जेल का विस्तार होगा। चालीस बंदियों के लिए एक और बैरक बनाया जाएगा। शनिवार को पुलिस हाउसिंग के एडीजी पोन्नुचामी ने नागौर जेल का निरीक्षण भी किया।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नागौर. जिला जेल का विस्तार होगा। चालीस बंदियों के लिए एक और बैरक बनाया जाएगा। शनिवार को पुलिस हाउसिंग के एडीजी पोन्नुचामी ने नागौर जेल का निरीक्षण भी किया।
शनिवार शाम को पोन्नुचामी जेल पहुंचे। यहां जेलर राज महेंद्र के साथ नागौर सीओ विनोद कुमार सीपा व कोतवाल सीआई नरेंद्र जाखड़ ने उनका स्वागत किया। जवानों ने एडीजी को सलामी दी। इसके बाद पोन्नूचामी ने जेल का निरीक्षण किया। बंदियों की बढ़ती क्षमता से रूबरू कराते हुए जेल राज महेंद्र ने कहा कि सत्तर बंदियों की क्षमता वाले जेल में इनकी संख्या अक्सर दो सौ के आसपास रहती है। स्थान की कमी होने के चलते लम्बे समय से इस बाबत मुख्यालय को भी अवगत कराया जा रहा है। पोन्नुचामी ने इस पर जेल के भीतर एक और बैरक बनाने की आवश्यकता को समझा और जल्द से जल्द इसके निर्माण शुरू करने की बात कही। इस पर करीब दो करोड़ का खर्च आएगा। मुख्य प्रहरी गणेश धुंधवाल समेत अन्य जेल कर्मियों ने एडीजी को नवाचार के बारे में जानकारी दी।
अब फोन पर बात करना और आसान
अब यहां के बंदियों को फोन करने में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नागौर जेल में अब तक एक ही बूथ से फोन करना पड़ रहा था। बंदियों की संख्या और पांच मिनट का समय, ऐसे में रोजाना बंदी बात ही नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में जेलर राज महेंद्र ने पहल करते हुए दो और बूथ लगवाए। इनमें से एक महिला बंदी गृह में है। इससे अब किसी भी बंदी को घर अथवा अन्यत्र बात करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
Published on:
08 Apr 2023 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
