मुंबई

Thane: बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार तो युवती ने प्राइवेट पार्ट में घोंपा चाकू, जान बचाकर भागा

Bhiwandi Crime News : शादी करने से इनकार करने पर युवती ने अपने 31 वर्षीय प्रेमी पर चाकू से हमला कर दिया। मामले की जांच चल रही है।

मुंबईAug 21, 2024 / 12:39 pm

Dinesh Dubey

Mumbai News : मुंबई के करीब भिवंडी शहर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवती ने कथित तौर पर शादी करने से मना करने पर अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय एक युवती ने शादी से इनकार करने पर अपने प्रेमी के निजी अंगों पर चाकू से हमला किया। घायल युवक का इलाज चल रहा है।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 16 अगस्त को ठाणे जिले के भिवंडी के पद्मा नगर (Padma Nagar) इलाके में हुई। प्रेमिका ने कथित तौर पर अपने घर पर 31 वर्षीय प्रेमी पर रसोई के चाकू से हमला किया। शादी को लेकर दोनों में पहले तीखी बहस हुई थी। जब पीड़ित ने आरोपी युवती से शादी करने से इनकार कर दिया तो उसने उसके गुप्तांगों पर चाकू से हमला कर दिया।
किसी तरह पीड़ित वहां से भाग निकला और लहूलुहान हालत में सीधे अस्पताल गया। अधिकारी ने कहा कि पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें

गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के चक्कर में बॉयफ्रेंड बना चोर, शोरूम से उड़ाया 1 लाख का फोन, उसके बाद जो हुआ

शुरुआती जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 118 (1) (जानबूझकर चोट पहुंचाना, या खतरनाक हथियारों या साधनों से गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपी युवती को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Hindi News / Mumbai / Thane: बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार तो युवती ने प्राइवेट पार्ट में घोंपा चाकू, जान बचाकर भागा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.