scriptMumbai: पति के चरित्र पर था शक, पत्नी ने सिर पत्थर से कुचला, खोजी डॉग ने किया पर्दाफाश | Wife killed husband in Navi Mumbai over suspicion of extramarital affair | Patrika News
मुंबई

Mumbai: पति के चरित्र पर था शक, पत्नी ने सिर पत्थर से कुचला, खोजी डॉग ने किया पर्दाफाश

Mumbai News : नवी मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने की साजिश रची।

मुंबईJun 25, 2024 / 09:21 pm

Dinesh Dubey

Chhindwara

Chhindwara Murder

Crime News : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली शहर (Khopoli) में दिलदहला देने वाली वारदात हुई है। खोपोली शहर के पटेलनगर इलाके में एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। मारे गए शख्स का नाम अरशद अली (34) है। अरशद कई सालों से अपनी पत्नी और बेटी के साथ खोपोली में रह रहा था।
जानकारी के मुताबिक, अरशद और उसकी पत्नी मोमिना (32) के बीच पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पत्नी को शक था कि अरशद का किसी महिला से विवाहेतर संबंध है। पति के अनैतिक संबंध को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रविवार को जब अरशद सो रहा था तो पत्नी ने पत्थर से उसकी हत्या (Crime News) कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मोमिना (32) ने घर में सोते समय अपने पति अरशद (34) की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें

Mumbai: सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, 11 साल के बेटे की हालत गंभीर

पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया है कि उसे अपने पति पर विवाहेतर संबंध का संदेह था।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राउत ने कहा, अरशद की हत्या करने के बाद महिला अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ अपने घर के बाहर बैठ गई और चिल्ला रही थी कि दो लोगों ने घर में घुसकर उसके पति की हत्या कर दी। तब उसके कपड़े खून से सने हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा और आगे की छानबीन शुरू की।
जब पुलिस घटनास्थल पर खोजी कुत्ते को लेकर पहुंची तो सच से पर्दा उठ गया। खोजी कुत्ता मोमिना पर भौंकने लगा। जिससे पुलिस को उसपर संदेह हुआ। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बाद में बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने ही उसके पिता की हत्या की है। पूछताछ में आरोपी पत्नी ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Hindi News / Mumbai / Mumbai: पति के चरित्र पर था शक, पत्नी ने सिर पत्थर से कुचला, खोजी डॉग ने किया पर्दाफाश

ट्रेंडिंग वीडियो