Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thane Rain: भारी बारिश से गणपति पंडाल पर गिरा पेड़, 1 की मौत, 4 जख्मी

Thane News: पेड़ के गिरने से पंडाल के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा, लेकिन भगवान गणेश की मूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा। बाद में मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया गया।

less than 1 minute read

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 10, 2022

Thane Ganpati pandal Tree falls

प्रतीकात्मक तस्वीर

Thane Kolbad News: मुंबई से सटे ठाणे जिले में गणेशोत्सव की धूम के बीच तब बड़ा हादसा हो गया, जब तेज आंधी के चलते एक गणपति पंडाल (Ganpati Pandal) पर अचानक बड़ा पेड़ गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोलबाड इलाके (Kolbad News) में गणपति पंडाल पर पेड़ गिरने से 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य लोग घायल भी हुए है।

अधिकारियों ने कहा कि पेड़ के गिरने से पंडाल के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा, लेकिन भगवान गणेश की मूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा। बाद में मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया गया। यह भी पढ़े-Maharashtra: बड़ी खबर! महाराष्ट्र में लागू होगी 'मुख्यमंत्री किसान योजना', लाखों अन्नदाताओं को ऐसे मिलेगा फायदा

यह घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है। मृतक की पहचान राजश्री वालावलकर के तौर पर हुई है। वह अपने रिश्तेदार के साथ पंडाल में दर्शन करने गईं थीं। अधिकारियों ने बताया कि तेज बारिश के चलते घायलों सहित कुछ अन्य लोगों ने शहर के पंडाल में कुछ मिनटों के लिए शरण ली थी, लेकिन तभी पेड़ अचानक गिर गया।

ठाणे के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन के अधिकारी ने कहा कि पेड़ गिरने से पंडाल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मंडल के सदस्यों ने अधिकारियों के साथ मिलकर पेड़ की शाखाओं को हटाया, जिसके बाद मूर्ति को विसर्जन के लिए बाहर निकाला गया। जबकि घायलों को नजदीकी अपस्ताल में एडमिट करवाया गया।