मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर कुरार पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में किशोरी ने अपने माता-पिता को बताया कि उसका सौतेला दादा 2014 से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है।
घर पर अकेली होती पीड़िता तो दादा करता दरिंदगी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह अकेली होती थी तो पड़ोस में रहने वाला आरोपी सौतेला दादा घर पर आता था। और उसका यौन उत्पीड़न करता था। पुलिस को दिए बयान के अनुसार, आरोपी ने 2014 से लगातार उसके साथ बलात्कार किया और मारपीट भी की। उसने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसे मार डालेगा। इस डर से उसने कभी किसी को अपनी आपबीती नहीं बताई।
एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर कुरार पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज किया और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू की। उसे विरार से पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (2)(एफ)(एन), 354, 354ए, 323, 504 और 506 और पॉस्को एक्ट की धारा 4, 6, 8, 10 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।