scriptमोदी लहर खत्म! कर्नाटक तो झांकी हैं, पूरा हिंदुस्तान बाकी है… BJP की हार पर संजय राउत का तंज | Sanjay Raut taunt on BJP after Congress win Karnataka polls says Modi wave is over | Patrika News
मुंबई

मोदी लहर खत्म! कर्नाटक तो झांकी हैं, पूरा हिंदुस्तान बाकी है… BJP की हार पर संजय राउत का तंज

Modi Wave Over: उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि देश में मोदी लहर खत्म हो गई है और अब हमारी बारी है। कांग्रेस को कर्नाटक में भारी जनादेश मिला है और पिछले तीन दशकों में राज्य में पार्टी की सबसे बड़ी जीत है।

मुंबईMay 14, 2023 / 04:01 pm

Dinesh Dubey

sanjay_raut_and_pm_modi.jpg

संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना

Sanjay Raut on BJP: कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election Result) में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। राज्यसभा सांसद राउत ने रविवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि देश में ‘मोदी लहर’ खत्म हो गई है। कांग्रेस को कर्नाटक में भारी जनादेश मिला है और पिछले तीन दशकों में राज्य में पार्टी की सबसे बड़ी जीत हुई है।
उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “देश में मोदी लहर खत्म हो गई है और अब हमारी बारी है। अब हमारी लहर देश में आने वाली है।” राउत ने तंज कसते हुए कहा, “कर्नाटक तो झांकी हैं अभी पूरा हिंदुस्तान बाकी है। कर्नाटक ने दिखाया है कि जनता तानाशाही को पराजित कर सकती है… कांग्रेस जीत गई जिसका मतलब बजरंग बली का कांग्रेस के साथ था। हमारे गृह मंत्री (अमित शाह) बोल रहे थे कि भाजपा हार गई तो दंगे होंगे। कर्नाटक शांत हैं और खुश है। कहां हैं दंगे?”
यह भी पढ़ें

अजित पवार ने बताई महाविकास आघाडी की वो गलती, जो बनी सत्ता से दूर होने की असली वजह!


‘तानाशाही हार गई’

बीजेपी पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत ने पूरे देश में पार्टी के लिए एक दरवाजा खोल दिया है और कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि तानाशाही हार गई है। हम कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद देते हैं।

‘बजरंग बली कांग्रेस के साथ’

बजरंग बली विवाद पर राउत ने कहा, “बजरंग बली ने निश्चित रूप से कर्नाटक के चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया है, लेकिन उन्होंने जनता के साथ प्रचार किया और कांग्रेस जीत गई, जिसका अर्थ है कि बजरंग बली बीजेपी के साथ नहीं बल्कि कांग्रेस के साथ थे।” राउत ने यह भी दावा किया कि कर्नाटक चुनाव में जो कुछ भी हुआ है, ठीक वैसा ही 2024 के लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Election) में होने वाला है।

बीजेपी सत्ता से बाहर!

चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी को उसके एकमात्र दक्षिणी राज्य की सत्ता से बेदखल करते हुए कांग्रेस ने 135 सीटें जीतीं। जबकि बीजेपी 224 सदस्यीय राज्य विधानसभा की 66 सीटें जीतने में ही कामयाब रही। उधर, जनता दल-सेक्युलर (JDS) को 19 सीटों पर सफलता मिली। दो सीटों पर निर्दलीय जीते हैं।

शरद पवार के आवास पर MVA की अहम बैठक

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बताया कि महाविकास अघाडी (MVA) की आज शाम साढ़े चार बजे एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में उद्धव ठाकरे, नाना पटोले, अजित पवार, बालासाहेब थोराट और अन्य नेता शामिल होंगे।

Hindi News / Mumbai / मोदी लहर खत्म! कर्नाटक तो झांकी हैं, पूरा हिंदुस्तान बाकी है… BJP की हार पर संजय राउत का तंज

ट्रेंडिंग वीडियो