मुंबई

Maharashtra Election: सीट बंटवारे से नाराज सपा ने दिखाए तेवर, कहा- 5 सीटें नहीं दी तो 30 पर लड़ेंगे चुनाव

Abu Azmi on Congress : महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होने हैं। वहीं, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है।

मुंबईOct 25, 2024 / 09:29 pm

Dinesh Dubey

Samajwadi Party : महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए राज्य में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान जारी है। इस बीच महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अबु आसिम आजमी ने एमवीए को अल्टीमेटम दे दिया है। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अभी दो विधायक हैं।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र: विपक्ष का सीट बंटवारे का नया फॉर्मूला! कांग्रेस, उद्धव गुट और NCP एसपी के हिस्से में आई इतनी सीटें

मुंबई से विधायक अबु आजमी ने कहा, हमने पांच सीटों की मांग की है। वहां हमारी जीत तय है। सीट शेयरिंग पर कांग्रेस धोखा देती रही है। शरद पवार ने एक दिन का समय मांगा है। हमने पांच उम्मीदवार घोषित किये है। जो जीतकर आने वाले है। हम इतना इंतजार नहीं कर सकते है। अगर हमें पांच सीटें नहीं मिलीं तो 25-30 सीटों पर अकेले लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में भरी हुंकार, कहा- UP जैसा होगा BJP का हाल, कांग्रेस को दिया ये संदेश

वहीँ, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति की ‘महा हार’ पक्की है। बीजेपी परास्त होगी। उन्होंने ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के पोस्टर पर बीजेपी को घेरा और कहा कि यह कदम जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए है।    
पिछले हफ्ते महाराष्ट्र दौरे पर आये समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, “जो पहले आएगा वही आगे जाएगा। हमारी महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी (MVA) से 12 सीटों की मांग बिलकुल सही है, महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी ज़्यादा से ज़्यादा सीटों पर जीतकर आएगी।“
सपा मुखिया ने कहा हरियाणा नतीजों का जिक्र करते हुए कहा था, “हार के बाद हर दल की सोच बदल जाती है…हरियाणा में तो सब कुछ कांग्रेस के पक्ष में था, लेकिन वहां भी बीजेपी ने सरकार बना ली। इसलिए महाराष्ट्र में हमें महासावधान रहकर चुनाव लड़ना पड़ेगा…”
यह भी पढ़ें

धोखा देना कांग्रेस की फितरत, बाबा सिद्दीकी की लड़ाई जारी रखूंगा: जीशान सिद्दीकी

MVA का सीट बंटवारे का नया फॉर्मूला!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाविकास आघाडी के तीनों घटक दल सीटों के बंटवारे के नए फॉर्मूले पर सहमत हो गए हैं। नए फॉर्मूले के मुताबिक, अब एमवीए की तीन बड़ी पार्टियों कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार गुट और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट को 90-90 सीटें मिलेंगी। जबकि बाकी 18 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी जाएंगी।
20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है।

Hindi News / Mumbai / Maharashtra Election: सीट बंटवारे से नाराज सपा ने दिखाए तेवर, कहा- 5 सीटें नहीं दी तो 30 पर लड़ेंगे चुनाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.