bell-icon-header
मुंबई

Rahul Gandhi Marriage: कौन है प्रणीति शिंदे? जिससे राहुल गांधी की शादी की उड़ी अफवाह

Rahul Gandhi Marriage : प्रणीति शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी है. प्रणीति को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आने का ऑफर भी दिया गया था, लेकिन वह नहीं मानीं.

मुंबईSep 09, 2024 / 07:43 pm

Dinesh Dubey

Praniti Shinde Marriage Rumor : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे (Praniti Shinde) की शादी की अफवाहों ने फिर जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे और राहुल गांधी की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। प्रणीति को महाराष्ट्र में कांग्रेस का तेज तर्रार युवा चेहरा माना जाता है।
दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी और महाराष्ट्र के सोलापुर (Solapur) से पहली बार सांसद बनी प्रणीति शिंदे शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वायरल हो रही इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है। लेकिन यूट्यूब पर ऐसे कई वीडियो हैं जिनमें पत्रकार और यूट्यूबर्स दोनों नेताओं की शादी की संभावना पर चर्चा कर रहे हैं।
प्रणीति शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे (Sushil Kumar Shinde) की बेटी है। 43 वर्षीय प्रणीति शिंदे सोलापुर सिटी सेंट्रल विधानसभा सीट से तीन बार की विधायक हैं।

राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की तस्वीर-

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रणीति ने पहली बार सोलापुर से सांसद का चुनाव लड़ा और बीजेपी उम्मीदवार राम विट्ठल सतपुते को हराया। प्रणीति शिंदे की यह जीत इसलिए भी खास थी क्योंकि वह सोलापुर लोकसभा सीट से चुनी जाने वाली पहली महिला सांसद हैं। बीजेपी नेता डॉ. जयसिद्धेश्वर शिवाचार्य महास्वामीजी इस सीट से सांसद थे।
गौरतलब है कि सुशील कुमार शिंदे सक्रिय राजनीति से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने बेटी प्रणीति को अपनी सियासी विरासत सौंपी है। हालांकि प्रणीति ने अपने राजनीतिक और सामाजिक सफर की शुरुआत अपने एनजीओ जयजुई से की थी। साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने पहली बार सोलापुर सिटी सेंट्रल से विधायकी का चुनाव जीता। 2014 और 2019 में भी चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई।
Rahul Gandhi Praniti Shinde news
प्रणीति शिंदे का जन्म 9 दिसंबर 1980 को हुआ था। प्रणीति ने 2001 में मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। फिर मुंबई यूनिवर्सिटी के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उन पर कोई भी आपराधिक मामला नहीं है। वह अपने एनजीओ के माध्यम से लोगों की मदद करती हैं। इसलिए सोलापुर क्षेत्र में प्रणीति शिंदे को जबरदस्त समर्थक हासिल हैं।
Praniti Shinde Congress
वह 2021 से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। प्रणीति शिंदे को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अमरावती जोन की जिम्मेदारी कांग्रेस ने सौंपी थी। बाद में जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी नई टीम बनायीं तो उसमें भी प्रणीति को शामिल किया। उन्हें कांग्रेस कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जगह दी गई।   

Hindi News / Mumbai / Rahul Gandhi Marriage: कौन है प्रणीति शिंदे? जिससे राहुल गांधी की शादी की उड़ी अफवाह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.