मुंबई

पुणे में शर्मनाक घटना, चलती स्कूल बस में 2 छात्राओं का यौन उत्पीड़न, चालक गिरफ्तार

Pune school Girls Sexually Assaulted : पुणे पुलिस ने दो नाबालिग छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में स्कूल बस चालक को गिरफ्तार किया है।

मुंबईOct 03, 2024 / 06:18 pm

Dinesh Dubey

Pune News : महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक नामी स्कूल के बस में दो नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। यह चौंकाने वाली घटना सोमवार (30 सितंबर) को हुई। आरोप है कि 45 वर्षीय बस चालक ने ही चलती बस में दो स्कूली लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

बस चालक पर पॉस्को एक्ट में केस दर्ज

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वानवाड़ी पुलिस स्टेशन (Wanwadi Police) में 2 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 65 (2) और पॉस्को एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra: मां का कत्ल किया… फिर शरीर के अंगों को पकाकर खाया, अब होगी फांसी!

शिकायत के मुताबिक, घटना 30 सितंबर की बताई जा रही है। घटना के समय दोनों पीड़ित बस के आगे वाली सीट पर बैठीं थी। तभी 45 वर्षीय आरोपी ने चलती स्कूल बस में उनके साथ घिनौनी हरकत की। बुधवार को एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया था।
इस घटना ने पुणे शहर को हिलाकर रख दिया है और अभिभावक बेहद गुस्से में है। बताया जा रहा है कि स्कूल बस चालक ने नाबालिग लड़कियों के पास बैठकर अनुचित यौन व्यवहार किया और उन्हें धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें

Riya Barde: बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया महाराष्ट्र से गिरफ्तार, राज कुंद्रा प्रोडक्शन से है कनेक्शन?

यह घटना बदलापुर यौन उत्पीड़न (Badlapur Sexual Assault) के दो महीने बाद सामने आई है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर (पूर्व) में एक स्कूल में 24 वर्षीय सफाईकर्मी अक्षय शिंदे (Akshay Shinde) ने चार साल की दो लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था। आरोपी अक्षय शिंदे को 16 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था, पिछले महीने एक कथित पुलिस मुठभेड़ में अक्षय की मौत हो गई। इस एनकाउंटर की जांच के लिए आयोग का गठन किया गया है।

Hindi News / Mumbai / पुणे में शर्मनाक घटना, चलती स्कूल बस में 2 छात्राओं का यौन उत्पीड़न, चालक गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.