मुंबई

महाराष्ट्र: नेवी डे पर PM मोदी ने किए दो बड़े ऐलान, राजकोट किले पर किया शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण

PM Modi Navy Day Celebration at Rajkot Fort Maharashtra: पीएम मोदी ने राजकोट किले पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।

मुंबईDec 04, 2023 / 05:56 pm

Dinesh Dubey

PM मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया

Navy Day 2023’ Celebrations at Sindhudurg: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में आज (4 दिसंबर) नौसेना दिवस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने सिंधुदुर्ग के राजकोट किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज की विशन और भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। नेवी-डे के मौके पर पीएम मोदी ने नौसेना परिवार के सभी सदस्यों को विशेष रूप से बधाई दी। ‘छत्रपति वीर शिवाजी महाराज की जय, छत्रपति वीर संभाजी महाराज की जय’ की घोषणा करते हुए उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत की।
‘नौसेना दिवस 2023’ समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दो बड़े ऐलान भी किए। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि शिवाजी महाराज की शाही मुहर अब नौसेना की वर्दी पर होगी। साथ ही भारतीय नौसेना अब अपने पदों का नाम भारतीय परंपरा के अनुसार रखेगी। उन्होंने कहा, “आज 4 दिसंबर का ये ऐतिहासिक दिन हमें आशीर्वाद देता है- सिंधुदुर्ग का ऐतिहासिक किला, मालवण तारकरली का ये खूबसूरत किनारा, चारों ओर फैला छत्रपति का प्रताप।“
यह भी पढ़ें

3 राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत हमारे लिए अच्छा संकेत है… कांग्रेस की हार पर बोले उद्धव ठाकरे

पीएम मोदी ने कहा, अपनी विरासत पर गर्व करने की भावना के साथ मुझे एक घोषणा करते हुए गौरव हो रहा है। भारतीय नौसेना अब अपने रैंक का नामकरण भारतीय परंपराओं के अनुरूप करने जा रही है। हम सशस्त्र बलों में अपनी नारीशक्ति की संख्या बढ़ाने पर भी जो दे रहे हैं।
उन्होंने कहा, आज का भारत अपने लिए बड़े लक्ष्य तय कर रहा है और उसे पाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा रहा है। भारत के पास इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक बड़ी ताकत है। ये ताकत 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास की है। भारत का इतिहास… विजय का इतिहास है, शौर्य का इतिहास है, ज्ञान और विज्ञान का इतिहास है, हमारी कला और सृजन कौशल का इतिहास है, हमारे सामुद्री सामर्थ्य का इतिहास है।
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
पीएम मोदी ने आगे कहा, “ये भारत के इतिहास का वो कालखंड है जो सिर्फ 5-10 साल का नहीं, बल्कि आने वाली सदियों का भविष्य लिखने वाला है। 10 वर्ष से भी कम के कालखंड में भारत, दुनिया में 10वें नंबर की आर्थिक ताकत से बढ़कर 5वें नंबर पर पहुंच गया है। अब तीसरे नंबर की आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। आज ‘मेड इन इंडिया’ की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। तेजस विमान हो या किसान ड्रोन, यूपीआई सिस्टम हो या फिर चंद्रयान-3, हर जगह, हर सेक्टर में मेड इन इंडिया की धूम है।“
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज का भारत अपने लिए बड़े लक्ष्य तय कर रहा है और उसे पाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा रहा है। भारत के पास इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक बड़ी ताकत है। ये ताकत 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास की है।”
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा था, मैं आज महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। इस स्थान का छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ घनिष्ठ संबंध रहा है, जिनका मजबूत नौसेना के निर्माण की दिशा में किये गए प्रयास विख्यात हैं।

Hindi News / Mumbai / महाराष्ट्र: नेवी डे पर PM मोदी ने किए दो बड़े ऐलान, राजकोट किले पर किया शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.