bell-icon-header
मुंबई

MTHL: देश के सबसे बड़े समुद्री पुल से हर दिन गुजरेगी 70 हजार गाड़ियां, जानें किसके लिए कितना होगा टोल

Mumbai Trans Harbour Link MTHL Toll: मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है।

मुंबईJan 12, 2024 / 04:27 pm

Dinesh Dubey

मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक ब्रिज

Mumbai MTHL Bridge Toll Rates: मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) ब्रिज का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (12 जनवरी) किया। एक दिन बाद यानी रविवार को एमटीएचएल आम जनता के लिए खोला जाएगा। एमटीएचएल पर कारों को 250 रुपये का टोल देना होगा। जबकि बसों और ट्रकों (2 एक्सेल) को 830 रुपये का टोल चुकाना होगा। बार-बार आने जाने वालों के लिए टोल के लिए वापसी यात्रा, दिन पास और महिना पास की भी सुविधाएं हैं।
पीएम मोदी ने 17,840 करोड़ रुपये से अधिक लागत से निर्मित अटल बिहारी वाजपेयी सिवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया है। अटल सेतु यानी मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज समुद्र पर बना भारत का सबसे लंबा पुल है। सात साल में बना यह पुल सिविल इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट नमूना है। इसमें हर दिन 70,000 से अधिक वाहनों की आवाजाही होगी। इससे यातायात शुरू होने से मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाले समय में काफी कमी आएगी।
यह भी पढ़ें

‘मां, बहन-बेटियों के खिलाफ अपशब्दों के चलन के खिलाफ आवाज उठाएं’, PM मोदी की युवाओं से अपील

वहीँ, एमटीएचएल ब्रिज मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को तेज गति का सड़क संपर्क प्रदान करेगा। समुद्र पर तैरता यह पुल मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क को भी बेहतर बनाएगा।
18 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना छह लेन वाला यह ब्रिज 21.8 किमी लंबा है। इसका 16.5 किमी हिस्सा समुद्र में और 5.5 किमी जमीन पर है। इससे यातायात शुरू होने पर मध्य मुंबई के सेवरी से नवी मुंबई के चिरले तक की दूरी 15 से 20 मिनट में पूरी होगी।

किस वाहन के लिए कितना है टोल-


पर्यावरण होगा स्वच्छ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खुद इस पुल पर सफर करेंगे और इसका अनुभव लेंगे। इस समुद्री पुल की वजह से मुंबई से नवी मुंबई की दूरी 2 घंटे से घटकर सिर्फ 20 मिनट रह जाएगी। एमटीएचएल ब्रिज की वजह से प्रति वर्ष 1 करोड़ लीटर ईंधन की बचत होने का अनुमान है। इसके अलावा CO2 उत्सर्जन यानी कार्बन उत्सर्जन 25 हजार मिलियन टन कम हो जाएगा।

Hindi News / Mumbai / MTHL: देश के सबसे बड़े समुद्री पुल से हर दिन गुजरेगी 70 हजार गाड़ियां, जानें किसके लिए कितना होगा टोल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.