मुंबई

Mumbai Monsoon: मुंबई और पुणे में कब आएगा मॉनसून? मौसम विभाग ने बताई नई तारीख

Mumbai Pune Rains: मुंबई और पुणे में मॉनसून की आधिकारिक शुरुआत की तारीख क्रमशः 11 जून और पुणे के लिए 10 जून है। जबकि मॉनसून 15 जून तक पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेता है।

मुंबईJun 13, 2023 / 08:00 pm

Dinesh Dubey

मुंबई में बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

Mumbai Pune Monsoon Arrival Date: महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की चाल धीमी पड़ गई है। पश्चिमी तट पर अनुकूल परिस्थितियों के कारण मॉनसून रविवार को गोवा पार करते हुए रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग तक पहुंचा था। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि अगले 48 घंटों में मॉनसून राज्य के कुछ और हिस्सों में प्रवेश कर सकता है।
मध्य-पूर्व अरब सागर में सक्रिय चक्रवात ‘बिपरजॉय’ (Cyclone Biparjoy) मॉनसून की प्रगति में बाधक बना हुआ है। बिपरजॉय तूफान वर्तमान में धीमी गति से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। जैसे-जैसे तूफान उत्तर की ओर बढ़ रहा है, वैसे पश्चिमी तट पर मानसूनी हवाएँ सक्रिय हो रही हैं। शनिवार को कर्नाटक के कारवार पहुंचे मॉनसून ने रविवार को पूरे गोवा और महाराष्ट्र में दस्तक दे दी।
यह भी पढ़ें

Cyclone Biparjoy: मुंबई में बिपोर्जॉय तूफान का खतरा, समंदर में उठ रही ऊंची लहरें, NDRF की 5 टीमें तैनात

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि भले ही बहुप्रतीक्षित मॉनसूनी हवाओं ने कोंकण क्षेत्र (Konkan) की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है, लेकिन मुंबई-पुणे में इसके पहुंचने में कुछ और दिन लगेंगे। उत्तर कोंकण क्षेत्र में मॉनसून की प्रगति में देरी की संभावना क्योकि चक्रवात बिपारजॉय उत्तर की ओर बढ़ रहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की भविष्यवाणी के अनुसार, 20 जून के बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी बारिश सक्रिय हो सकती है। आईएमडी के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक केएस होसालिकर (KS Hosalikar) ने बताया कि 15 जून से चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का असर कम होने के बाद पूरे महाराष्ट्र में मानसूनी हवाएं वास्तव में सक्रिय हो सकती हैं। लेकिन उसके बाद भी अच्छी बारिश के लिए कुछ दिनों तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

पुणे में कब पहुंचेगा मॉनसून

आईएमडी पुणे (IMD) में मौसम पूर्वानुमान के प्रमुख अनुपम कश्यपी (Anupam Kashyapi) ने कहा कि कोंकण क्षेत्र में मानसून की प्रगति आशाजनक है। मानसून के 17 जून के आसपास मुंबई और पुणे पहुंचने की उम्मीद है। मालूम हो कि मुंबई और पुणे में मॉनसून की आधिकारिक शुरुआत की तारीख क्रमशः 11 जून और पुणे के लिए 10 जून है। जबकि मॉनसून 15 जून तक पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेता है।

16 जून के बाद मुंबई में दस्तक देगा मॉनसून!

कोलाबा (मुंबई) में मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र की वैज्ञानिक सुषमा नायर (Sushma Nair) ने कहा कि अगले 24 घंटों में मुंबई और महाराष्ट्र में प्री-मानसून बारिश की संभावना है। लेकिन मुंबई में बहुत तेज बारिश नहीं होगी। मौसम के जानकारों का कहना है कि चक्रवात अंदर की ओर बढ़ रहा है, जिससे सिस्टम में गड़बड़ी हो रही है और महाराष्ट्र में मानसून की प्रगति में देरी हो रही है। हालांकि प्री-मानसून की बारिश जारी रहेगी, लेकिन बुधवार के बाद इसकी तीव्रता भी कम हो जाएगी। मुंबई में 16 जून के बाद मानसून की शुरुआत होने की उम्मीद है। जबकि इस सप्ताह बारिश में भी कोई विशेष वृद्धि नहीं होगी।

Monsoon Latest Update 13 जून तक कहां पहुंचा मॉनसून, IMD ने दी ये जानकारी-

Hindi News / Mumbai / Mumbai Monsoon: मुंबई और पुणे में कब आएगा मॉनसून? मौसम विभाग ने बताई नई तारीख

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.