bell-icon-header
मुंबई

मुंबई में 6 जगहों पर होंगे बम धमाके! पुलिस को आया धमकी भरा मैसेज, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Mumbai Bomb Threat: मुंबई को बम धमाकों से दहलाने का मैसेज ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को मिला है।

मुंबईFeb 02, 2024 / 11:16 am

Dinesh Dubey

मुंबई पुलिस

मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला मैसेज एक बार फिर आया है। अज्ञात शख्स ने मुंबई शहर में छह बम रखे होने का दावा किया है। इस धमकी भरे मैसेज के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में धमाके से जुड़ा मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को मिला है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा मैसेज भेजा है। संदिग्ध ने दावा किया है कि मुंबई में छह जगहों पर बम रखे गए हैं और बड़ा धमाका होगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसकी जानकारी तुरंत मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
यह भी पढ़ें

RBI दफ्तर में आया धमकी भरा ईमेल, मुंबई में 11 जगहों पर बम धमाके की साजिश! मचा हड़कंप

उधर, इस धमकी के चलते पुलिस व्यवस्था मुस्तैद है। मुंबई पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी चौकन्नी हो गई हैं। अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि धमकी भरा मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर के व्हाट्सएप पर आया। इसके बाद एहतियात के तौर पर मुंबई पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण जगहों पर चेकिंग भी की है, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
मुंबई में पिछले कुछ महीनों से धमकीभरे फोन, मैसेज और ईमेल मिलने के मामले काफी बढ़ गए है। बुधवार को भी ऐसा ही धमकी भरा मैसेज आया था। पुलिस की छानबीन में मैसेज फर्जी साबित हुआ। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और शहर के कई बड़े बैंकों को बम से उड़ाने और मुंबई लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट करने की धमकी भी दी गई। कुछ मामलों में चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Hindi News / Mumbai / मुंबई में 6 जगहों पर होंगे बम धमाके! पुलिस को आया धमकी भरा मैसेज, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.