
सदिच्छा साने की हत्या की गुत्थी सुलझी
Mumbai Bandra Bandstand Crime: मुंबई के नामचीन मेडिकल कॉलेज की छात्रा सदिच्छा साने की हत्या (MBBS Student Sadichha Sane Murder) की गुत्थी सुलझ गई है। मुंबई पुलिस ने एमबीबीएस छात्रा सदिच्छा साने की हत्या के मामले में आरोपी मिट्ठू सुखदेव सिंह (Mittu Sukhdev Singh) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय लड़की को नवंबर 2021 में बांद्रा बैंडस्टैंड (Bandra Bandstand) से अगवा किया गया था। जहां आरोपी लाइफगार्ड के तौर पर काम करता था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 32 वर्षीय आरोपी मिट्ठू सुखदेव सिंह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसने जेजे हॉस्पिटल (JJ Hospital) की छात्रा सदिच्छा साने की हत्या कर उसके शव को समुद्र में फेंक दिया था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। यह भी पढ़े-मुंबई: धारावी में पत्नी के सामने पति की चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपी फरार
पिछले हफ्ते ही छात्रा के अपहरण के आरोप में पुलिस ने बांद्रा से लाइफगार्ड को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि साने को कथित तौर पर आखिरी बार आरोपी के साथ देखा गया था। तब से वह लापता थी। फ़िलहाल आरोपी को मुंबई की एक अदालत ने 21 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नागपाड़ा पुलिस ने पिछले साल अगस्त में आरोपी मिट्ठू सुखदेव सिंह की नार्को और ब्रेन-मैपिंग जांच की थी लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा था।
जांच में पता चला था कि कि नवंबर 2021 में साने सुबह विरार स्टेशन से ट्रेन पर चढ़ी और अंधेरी में उतरी, क्योकि दोपहर 2 बजे उसकी परीक्षा थी। लेकिन वह अंधेरी से दूसरी लोकल ट्रेन में चढ़ी और बांद्रा में उतरकर बैंडस्टैंड चली गई। उस दिन आरोपी सुखदेव सिंह भी वही ड्यूटी पर था। युवती के साथ उसकी कई सेल्फी भी मिली है।
जांच के दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की। लेकिन मृतका के मोबाइल की लोकेशन से पता चला कि वह दोपहर तक उसी इलाके में घूमती रही। आरोपी ने शुरू में पुलिस को बताया कि उसने सदिच्छा साने को वहां अकेला देखा था, उसे लगा कि वह आत्महत्या कर सकती है, इसलिए वह साने के पास गया। इस दौरान कथित तौर पर दोनों एक चट्टान पर बैठ कर घंटों बातें करते रहे। करीब तीन घंटे में उसने लड़की के साथ चार सेल्फी भी लीं। हालांकि अब सच आमने आने के बाद पुलिस ने सुखदेव सिंह के खिलाफ हत्या, अपहरण समेत आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Published on:
20 Jan 2023 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
