bell-icon-header
मुंबई

प्रदूषण का सितम! लगातार तीसरे दिन मुंबई की हवा दिल्ली से भी खराब, जानें अपने इलाके का हाल

Mumbai AQI: सबसे ज्यादा प्रदूषण आमतौर पर अक्टूबर के महीने में होता है और दिवाली के आसपास खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है।

मुंबईOct 20, 2023 / 06:39 pm

Dinesh Dubey

मुंबई में फिर प्रदूषण का सितम!

Mumbai Air Pollution: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की हवा (Mumbai Air Quality) की गुणवत्ता दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। लगातार तीसरे दिन मुंबई की हवा राजधानी दिल्ली से भी खराब रही है। मंगलवार तक मुंबई का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 113 दर्ज किया गया। जो शुक्रवार सुबह बढ़कर 161 हो गया, जो दिल्ली से भी बदतर है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता कुल मिलाकर आज सुबह 108 यानि ‘मध्यम’ श्रेणी में थी।
बीते कुछ दिनों से मुंबई व उपनगर में उमसभरी गर्मी हो रही है, इसके साथ ही हवा में प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ा है। गुरुवार को मुंबई की हवा ‘खराब’ रही, यही हाल शुक्रवार को भी रहा। राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक, मुंबई उपनगर के अंधेरी-चकाला इलाके आज (18 अक्टूबर) शाम 6 बजे एक्यूआई 402 दर्ज हुआ, जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है। ऐसी हवा में ज्यादा देर तक रहने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। जबकि सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर इसका गंभीर असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें

Cyclone Tej: अरब सागर में बढ़ी हलचल, चक्रवाती तूफान ‘तेज’ का खतरा, मुंबई-पुणे पर कैसे पड़ेगा असर

बता दें कि गुरुवार सुबह दिल्ली का एक्यूआई 117 था। पराली जलाने और वाहनों के प्रदूषण के कारण दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक रही है। यहां सबसे ज्यादा प्रदूषण आमतौर पर अक्टूबर के महीने में होता है और दिवाली के आसपास खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है। पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली सरकार इस समस्या के लिए हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को जिम्मेदार ठहराती रही है।

Mumbai AQI in Poor Category
आज शाम 6 बजे तक मुंबई के विभिन्न इलाकों की हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई में)-

अंधेरी पूर्व (चकाला)- 402
वर्ली- 162

बीकेसी- 171

विलेपार्ले पश्चिम- 180

बोरीवली पूर्व- 166

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (T2)- 164

कोलाबा- 171

देवनार- 212

कांदिवली पूर्व- 156

मलाड पश्चिम- 246

सायन- 207
कुर्ला- 163

भांडुप पश्चिम- 113

पवई- 129

मुलुंड पश्चिम- 139

मझगांव- 280

मालूम हो कि 201 से 300 के बीच एक्यूआई को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है, जबकि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 को ‘संतोषजनक’ और 101 और 200 के बीच को ‘मध्यम’ माना जाता है।

Hindi News / Mumbai / प्रदूषण का सितम! लगातार तीसरे दिन मुंबई की हवा दिल्ली से भी खराब, जानें अपने इलाके का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.