
File Photo
Lalbaug Flyover Bike Accident: मुंबई के लालबाग फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को लालबाग फ्लाईओवर पर दोपहिया वाहन के डिवाइडर से टकरा जाने से दुर्घटना हुई। पुलिस को शक है कि दक्षिण मुंबई की ओर जा रहे दोनों नशे में थे और किसी पार्टी से लौट रहे थे।
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय रुशिकेश सालकर और 40 वर्षीय शैलेश सईद के तौर पर हुई है। दोनों साकीनाका इलाके के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को तड़के करीब तीन बजे सूचना मिली कि लालबाग ओवरब्रिज पर डिवाइडर से एक बाइक टकरा गई है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: तम्हिनी घाट के सेल्फी प्वाइंट से गिरा 30 साल का इंजीनियर, 600 फीट नीचे मिला शव
कालाचौकी पुलिस और भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पीड़ितों को दक्षिण की ओर जाने वाली लेन पर डिवाइडर से टकराने के बाद अचेत अवस्था में पाया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, दोनों को जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के समय सालकर रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक चला रहा था। दुर्घटना के वक्त बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। सालकर की गर्दन और छाती पर चोटें आईं थी, जबकि सईद के सिर पर गंभीर चोट लगी।
पुलिस ने कहा कि सालकर फिल्म लाइन में करता था, जबकि सईद किसानी करते थे। दोनों अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और अविवाहित थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सालकर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल ब्लड रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है।
Published on:
28 Jan 2024 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
