scriptमुंबई में 64 साल की महिला से बलात्कार, फिर बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर | Mumbai 64 year old woman raped assaulted accused arrested | Patrika News
मुंबई

मुंबई में 64 साल की महिला से बलात्कार, फिर बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

Mumbai News: बुजुर्ग महिला को घर छोड़ने के बहाने आरोपी अपने साथ ले गया और हैवानियत की।

मुंबईDec 20, 2023 / 06:57 pm

Dinesh Dubey

mumbai_rape.jpg

मुंबई में बुजुर्ग से रेप

Mumbai Crime News: मुंबई में 64 साल की एक महिला के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता के चेहरे, सिर, प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर जख्म है। वह बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ी मिली थीं।
मुंबई के ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला से हैवानियत करने के बाद आरोपी ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया था और मौके से फरार हो गया था। वहीं, बुजुर्ग महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र: दामाद ने ससुराल में मचाया कत्लेआम, पत्नी, ससुर और दो सालों की धारदार हथियार से हत्या की

एक अधिकारी ने बताया कि 38 वर्षीय आरोपी उमेश गुलाबराव ढोक को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने घर पर 64 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और मारपीट की। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376, 376 (2) (एन), 325, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है। महिला की हालत गंभीर है।
सोमवार रात करीब 11 बजे आरोपी उमेश बुजुर्ग को घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया। वह महिला को अपने घर ले आया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला को बुरी तरह पीटा। इसके बाद सुबह करीब पांच बजे महिला को सड़क के किनारे फेंक कर भाग गया।
इसी बीच मंगलवार तड़के एक स्थानीय महिला को पीड़िता सड़क पर मिली। इसके बाद महिला ने इसकी जानकारी ट्रॉम्बे पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर आरोपी उमेश को मानखुर्द इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने अस्पताल जाकर पीड़िता का हालचाल लिया और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

https://twitter.com/ChitraKWagh/status/1737360020914700320?ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News/ Mumbai / मुंबई में 64 साल की महिला से बलात्कार, फिर बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

ट्रेंडिंग वीडियो