मुंबई

शर्मनाक! पिता ने नाबालिग बेटी से की दरिंदगी, चाचा और भाई ने किया रेप, मां ने दर्ज कराया केस

Pune News : पुणे पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। घटना से हड़कंप मच गया है।

मुंबईJun 23, 2024 / 08:29 pm

Dinesh Dubey

महाराष्ट्र के पुणे जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पुणे शहर में एक 13 साल की लड़की के साथ उसके पिता, चाचा और चचेरे भाई ने कथित तौर पर बलात्कार किया। यह घटना पुणे के हडपसर में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
पुणे को देश में शिक्षा और संस्कृति के केंद्र के रूप में पहचाना जाता है। हालाँकि, पिछले कुछ महीनों में पुणे में होने वाली घटनाओं के कारण यह शहर अन्य कारणों से चर्चा में आ गया है। इसी बीच एक बेहद घिनौनी और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है।
पुणे के हडपसर में 13 साल की बच्ची से रेप की घटना ने हर तरफ हड़कंप मचा दिया है। पीड़ित नाबालिग की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, लड़की के पिता, चाचा और चचेरे भाई ने उसके साथ बलात्कार किया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब बेटी ने अपनी मां से आपबीती बताई।
जानकारी के मुताबिक, जुलाई 2022 से जून 2024 के बीच आरोपियों ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाया। पीड़ित लड़की अपनी मां, पिता, चाचा और चचेरे भाई के साथ मांजरी इलाके में एकसाथ रहती है। यह परिवार प्रवासी है। हडपसर पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
मां की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सबसे पहले पीड़िता के साथ जुलाई 2022 में उसके चचेरे भाई ने घर पर बलात्कार किया था। उसने किसी से भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद जनवरी 2024 में पीड़िता के चाचा ने रात में फायदा उठाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद जब लड़की की मां गांव चली गयी तो उसके पिता ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। जब पीड़िता ने पिता की घिनौनी करतूतों का विरोध किया तो उसने पिटाई की।

Hindi News / Mumbai / शर्मनाक! पिता ने नाबालिग बेटी से की दरिंदगी, चाचा और भाई ने किया रेप, मां ने दर्ज कराया केस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.