मुंबई

Weather Update: महाराष्ट्र में पड़ेगी कड़ाके की ठंड! 3-4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Maharashtra Weather: मुंबई और आसपास के इलाकों में सोमवार से तापमान गिरने की संभावना है।

मुंबईJan 14, 2024 / 06:27 pm

Dinesh Dubey

मुंबई में बढ़ेगी सर्दी!

Mumbai/Pune Weather: महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते से ठंड का कहर कम हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि मकर संक्रांति से राज्य के मौसम का मिजाज बदल जाएगा। आईएमडी ने प्रदेशवासियों के लिए अहम भविष्यवाणी की है। 15 जनवरी के बाद राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ जायेगा। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर राज्य के मौसम पर होगा। इसलिए, अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र (Maharashtra Weather Update) के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने के बावजूद बेमौसम बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में औसतन 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोहरा-धुंध भी देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में 8000 करोड़ का एंबुलेंस घोटाला! मंत्री के रिश्तेदार की भरी जेब, कांग्रेस का बड़ा आरोप

मध्य प्रदेश होते हुए ठंडी हवाएं महाराष्ट्र में चलेंगी। इसलिए मराठवाड़ा और विदर्भ में तापमान में काफी कमी देखने को मिलेगी। इसके परिणामस्वरूप नागपुर और आसपास के जिलों में कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ने की उम्मीद है।
पश्चिमी महाराष्ट्र और पुणे में भी ठंड का जोर बढ़ेगा। इससे रबी सीजन की फसलों को फायदा होगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत हाड़ कंपाने वाली सर्दी से जूझ रहा है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की संभावना है। कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। इसका असर राज्य के मौसम पर पड़ेगा और तापमान धीरे-धीरे गिरेगा।
मुंबई और आसपास के इलाकों में भी सोमवार से तापमान गिरने की संभावना है। जिससे मुंबईवासियों को गुलाबी थड़ी का अनुभव मिलेगा। आज शहर के सांताक्रुज में 20.6 डिग्री और कोलाबा में 22.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान दोपहर में 33 डिग्री के आसपास बना रहा।

Hindi News / Mumbai / Weather Update: महाराष्ट्र में पड़ेगी कड़ाके की ठंड! 3-4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.