scriptMumbai Weather: मुंबई और महाराष्ट्र से कब अलविदा होगा मॉनसून? मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट | Maharashtra weather IMD forecast monsoon 2024 withdrawal start next week | Patrika News
मुंबई

Mumbai Weather: मुंबई और महाराष्ट्र से कब अलविदा होगा मॉनसून? मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट

Mumbai Rains : मुंबई में बुधवार शाम में भारी बारिश से हाहाकार मच गया। शहर में कई जगहों पर 200 मिमी से अधिक बारिश हुई। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई।

मुंबईSep 27, 2024 / 09:28 pm

Dinesh Dubey

Mumbai monsoon 2024
Maharashtra Weather Update : मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक भारी बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले दो दिनों में बारिश का सबसे ज्यादा कहर मुंबई और उपनगरों में देखने को मिला। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, मॉनसून के एक्टिव होने की वजह से मुंबई और उससे सटे जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें

Mumbai: अफेयर का विरोध करने पर पत्नी के चेहरे पर फेंका एसिड, 5 साल पहले की थी लव मैरिज

मौसम विभाग ने आज पूरे मुंबई और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने मुंबई समेत कोंकण क्षेत्र में शनिवार से बारिश का जोर कम होने की आशंका जताई है। मुंबई और ठाणे के लिए आज येलो अलर्ट, जबकि पालघर और रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार से मुंबई समेत पूरे कोंकण के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
आईएमडी मुंबई के निदेशक सुनील कांबले (Sunil Kamble) के मुताबिक, मॉनसून की तीव्रता अभी अधिक है, इसलिए अलर्ट जारी किया गया था। आने वाले 3-4 दिनों में मॉनसून का असर कम हो जाएगा…इसके बाद मुंबई से मॉनसून 5 अक्टूबर तक अलविदा हो सकता है, जबकि 10 अक्टूबर तक पूरे राज्य से मॉनसून अलविदा हो सकता है।
गौरतलब हो कि मुंबई में बुधवार रात को भीषण बारिश के बाद गुरुवार को वाहन और रेल यातायात फिर से सामान्य हुआ। मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। बुधवार रात में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जबरदस्त जलभराव हुआ। मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन का आवागमन भी थम गया और मुंबई आने वाली कम से कम 14 उड़ानों को डाइवर्ट करना पड़ा था। भारी बारिश के कारण मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई। कई इलाकों में शाम के पांच घंटे में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई।

Hindi News / Mumbai / Mumbai Weather: मुंबई और महाराष्ट्र से कब अलविदा होगा मॉनसून? मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो