scriptमहाराष्ट्र से बड़ी खबर, भातसा डैम की नहर की दीवारें टूटीं, अलर्ट हुआ प्रशासन | Maharashtra Thane Bhatsa dam canal Walls breach administration on alert | Patrika News
मुंबई

महाराष्ट्र से बड़ी खबर, भातसा डैम की नहर की दीवारें टूटीं, अलर्ट हुआ प्रशासन

Bhatsa Dam: भातसा डैम में दरार होने की जानकारी मंगलवार को पता चली थी। जबकि मंगलवार शाम की तुलना में यह दरार बुधवार को और चौड़ी हो गई है।

मुंबईJan 04, 2023 / 07:42 pm

Dinesh Dubey

Mumbai bhatsa_dam_water level

मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली 3 झीलें ओवरफ्लो हुई

Thane Bhatsa Dam: महाराष्ट्र के ठाणे (Thane News) जिले में स्थित भातसा डैम के नहर की दीवारों में दरार आने की खबर है। जिसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि बांध की बाएं किनारे की नहर की दीवारों में दरार आई है, जिसके कारण डैम के करीब बसे गांवों के निचले इलाकों में पानी भर गया है।
शाहापुर की तहसीलदार नीलिमा सूर्यवंशी ने बताया कि भातसा डैम में दरार होने की जानकारी मंगलवार को पता चली थी। जबकि मंगलवार शाम की तुलना में यह दरार बुधवार को और चौड़ी हो गई है। तहसीलदार ने कहा कि नहर की दीवार की दरारों से बहते पानी को फिलहाल रोका नहीं जा सकता है। हालांकि दरार को भरने के प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म, फडणवीस बोले- सरकारी बिजली कंपनियों का नहीं होगा निजीकरण

नीलिमा सूर्यवंशी ने कहा, ‘‘डैम से आने वाले पानी से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए राजस्व विभाग फसल के नुकसान का आकलन भी कर रहा है। जिसके अनुसार किसानों को मुआवजे के बारे में संबंधित विभाग फैसला करेगा।’’
उधर, ग्रामीणों और स्थानीय विधायक की मानें तो भातसा डैम के बाएं किनारे की नहर की दीवारों में पहले भी दरारें पड़ चुकी हैं। स्थानीय प्रशासन हालत पर नजर बनाये हुए है।

शाहापुर के विधायक दौलत दरोदा ने कहा कि डैम की नहर की दीवारों में साल में कम से कम एक बार दरार जरूर पड़ती है। दौलत ने आगे कहा कि इस मामले में कुछ नहीं किया जा सकता है क्योंकि मरम्मत करवाने के लिए पैसे नहीं मिले है।’’
मुंबई शहर से 84 किमी दूर ठाणे जिले के शहापुर तालुका में स्थित भातसा डैम से शहर को पीने के पानी (50 प्रतिशत) की आपूर्ति होती है। जबकि ठाणे जिले में भी भातसा डैम के पानी की आपूर्ति होती है।
https://youtu.be/p36nHrvzjho

Hindi News / Mumbai / महाराष्ट्र से बड़ी खबर, भातसा डैम की नहर की दीवारें टूटीं, अलर्ट हुआ प्रशासन

ट्रेंडिंग वीडियो