scriptMonsoon Update : महाराष्ट्र में कब आएगा मॉनसून? मुंबई में कब होगी बारिश? आया नया अपडेट | Maharashtra monsoon 2024 arrival date Mumbai likely to get Pre-monsoon showers this date | Patrika News
मुंबई

Monsoon Update : महाराष्ट्र में कब आएगा मॉनसून? मुंबई में कब होगी बारिश? आया नया अपडेट

Maharashtra Monsoon Arrival Date : दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आम तौर पर एक जून को केरल में प्रवेश करता है। पिछले महीने मौसम विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की थी कि इस साल मॉनसून में अच्छी बारिश होगी।

मुंबईMay 09, 2024 / 10:34 am

Dinesh Dubey

Monsoon 2024 News
Mumbai Monsoon 2024 Update : महाराष्ट्र में भीषण गर्मी के बीच मॉनसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा हैं। पिछले साल कुछ हिस्सों को छोड़कर राज्य में पर्याप्त बारिश नहीं हुई, जिसके कारण जल संकट खड़ा हो गया है। देश में व महाराष्ट्र में मॉनसून (Maharashtra Monsoon News) कब आएगा? राज्य में कब मूसलाधार बारिश होगी? इसको लेकर अब अहम जानकारी सामने आई है।
मौसम विशेषज्ञ पंजाबराव डख (Panjabrao Dakh) ने मॉनसून के आने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रदेश में प्री-मॉनसून बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बन रही हैं। इस साल अंडमान में मॉनसून 22 मई को पहुंचेगा। आमतौर पर अंडमान में मॉनसून 22 मई को की प्रवेश करता है।

यह भी पढ़ें

वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार, कार का हुआ एक्सीडेंट, 11 महीने की बच्ची समेत 4 की मौत

पंजाबराव ने कहा कि महाराष्ट्र में 12 से 13 जून के आसपास मॉनसून की बारिश शुरू हो जाएगी। हालांकि, राज्य में बुआई के लिए उपयुक्त बारिश 22 जून के बाद शुरू होगी। 25 से 27 जून के बीच महाराष्ट्र में सीजन की पहली अच्छी बारिश होगी।

मौसम विशेषज्ञ ने भविष्यवाणी की है कि इस साल जुलाई के महीने में मॉनसून मजबूत होगा और अधिक बारिश होगी। जबकि अगस्त के महीने में कम बारिश होगी। इसके बाद बारिश को जोर फिर से बढ़ेगा। सितंबर और अक्टूबर के महीने में भारी बारिश होगी। कुल मिलाकर इस साल बहुत अच्छे मॉनसून की संभावना है।

मॉनसून में होगी अच्छी बारिश- IMD

गौरतलब है कि मौसम विभाग (IMD) ने इस साल मॉनसून सीजन में औसत से ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी की है। जो देश के किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। आईएमडी ने इस साल औसत बारिश 106 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।
देश में मॉनसून आम तौर पर 1 जून के आसपास केरल में दस्तक देता है और सितंबर के मध्य में इसकी रवानगी होती है। पिछले साल 8 जून को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल पहुंचा था।

मुंबई-पुणे में कब आता है मॉनसून?

आम तौर पर महाराष्ट्र में मॉनसून 7 से 10 जून के बीच पहुंचता है, लेकिन पिछले साल चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के कारण यह 11 जून को पहुंचा था। महाराष्ट्र के तल कोंकण में मॉनसून के दस्तक देने के बाद 15 जून के आसपास मुंबई में मॉनसून की एंट्री हुई थी।
महाराष्ट्र के तल कोंकण में मॉनसून के दस्तक देने के बाद मुंबई-पुणे में भी प्री-मानसून बारिश की शुरुआत होती है। मुंबई और पुणे में मॉनसून की आधिकारिक शुरुआत की तारीख क्रमशः 11 जून और 10 जून है। जबकि मॉनसून 15 जून तक पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेता है।

Hindi News/ Mumbai / Monsoon Update : महाराष्ट्र में कब आएगा मॉनसून? मुंबई में कब होगी बारिश? आया नया अपडेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो