मुंबई

महाराष्ट्र में सरकारी नौकरियों की बहार! इस विभाग में 11 हजार पदों पर होगी भर्ती, खुद मंत्री जी ने किया ऐलान

Maharashtra Government Job 2023: महाराष्ट्र में स्वास्थ्य विभाग में 10 हजार 949 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह भर्ती पिछले तीन साल से रुकी हुई थी।

मुंबईAug 28, 2023 / 07:43 pm

Dinesh Dubey

Rajasthan Housing Board Recruitment

Sarkari Naukri 2023, Maharashtra Recruitment: महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। हजारों पदों पर बंपर वैकेंसी निकलने वाली है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से विभिन्न पद बड़े पैमाने पर खाली थे। इससे सरकारी अस्पतालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब इस समस्या के समाधान के लिए महाराष्ट्र सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार पद भरने का फैसला किया है।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने खुद यह गुड न्यूज दी है। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग भर्ती (Maharashtra Health Department Recruitment) के संबंध में 29 अगस्त को विज्ञापन भी जारी किया जाएगा। सावंत ने कहा, राज्य में कल से स्वास्थ्य विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार पदों पर भर्तियां होंगी। यह भर्ती स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों के लिए होने जा रही है। इस भर्ती में अधिकारियों से लेकर स्टाफ तक की नियुक्तियां होगी।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र के जिला परिषद स्कूलों में होगी हजारों शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा विभाग से मिली हरी झंडी


10 हजार 949 पदों पर भर्ती

महाराष्ट्र में स्वास्थ्य विभाग में 10 हजार 949 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह भर्ती पिछले तीन साल से रुकी हुई थी। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत की पहल पर भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू हो रही है। इसके तहत ‘सी’ (क) और ‘डी’ (ड) ग्रुप के कुल 10 हजार 949 पदों पर मेगा भर्ती होगी।
कुल 10 हजार 949 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें ‘सी’ श्रेणी में 55 प्रकार के विभिन्न पद और ‘डी’ श्रेणी में 5 प्रकार के विभिन्न पद भरे जाने हैं। जब 2021 में यह भर्ती प्रक्रिया चल रही थी, तब पेपर लीक का मामला सामने आया था। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया रोक दी गयी। यह भर्ती प्रक्रिया टीसीएस (TCS) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

युवाओं को मिली खुशखबरी

दरअसल, पिछली महाविकास अघाडी (MVA) सरकार में स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। लेकिन इस भर्ती प्रक्रिया पर कई सवाल उठे। इसके चलते भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी।
महाराष्ट्र में कोरोना संकट के दौरान दो साल तक कोई सरकारी भर्ती नहीं निकाली गयी थी। हाल के दिनों में गृह विभाग की ओर से पुलिस भर्ती की घोषणा की गई। बाद में वन विभाग, राजस्व विभाग और शिक्षा विभाग ने भी नई भर्तियों को हरी झंडी दी है। इससे सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को बड़ी राहत मिली है।

Hindi News / Mumbai / महाराष्ट्र में सरकारी नौकरियों की बहार! इस विभाग में 11 हजार पदों पर होगी भर्ती, खुद मंत्री जी ने किया ऐलान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.