मुंबई

महाराष्ट्र में बाइक से जा रहे शख्स पर बाघ ने किया हमला? 4 महीने में 10 इंसान बने शिकार

Maharashtra Chandrapur News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में तेंदुए और बाघ के हमले में जनवरी से अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जिस वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

मुंबईApr 29, 2023 / 08:19 pm

Dinesh Dubey

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में खूंखार जानवरों का आतंक!

Maharashtra Chandrapur Tiger Leopard Attack: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बाघ (Tiger Attack) और तेंदुए (Leopard Attack) के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ताजा मामले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि मृतक शख्स सुबह बाइक से जंगल क्षेत्र से जा रहा था, तभी अचानक उस पर बाघ या तेंदुए ने हमला कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि चंद्रपुर जिले में शुक्रवार को बाघ या तेंदुए के हमले में 40 वर्षीय पुरुषोत्तम बोखे की मौत हो गई है। एक वन अधिकारी ने कहा कि मृतक पर अटैक बाघ ने किया था या तेंदुए ने यह पोस्टमॉर्टम से ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें

Chandrapur: मॉर्निंग वॉक पर गया था युवक, अचानक दिख गया बाघ, हार्ट अटैक से मौत!

पुरुषोत्तम बोखे चंद्रपुर शहर के रहने वाले थे। घटना वाले दिन बोखे सुबह के समय अपनी बाइक से वन के प्रतिबंधित जोन में चले गए जहां कथित तौर पर उन पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया।
मंडल वन अधिकारी प्रशांत काले ने कहा, “पीड़ित पर बाघ ने या फिर तेंदुए ने हमला किया अभी यह हमें नहीं पता है। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जानवर के बारे में जानकारी मिल जाएगी।” काले ने बताया कि मृतक के परिवार को अंतिम संस्कार करने के लिए 25 हजार रुपये का शुरुआती मुआवजा दिया गया है। जबकि कुल 20 लाख रुपये का मुआवजा सभी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद दिया जायेगा।
मालूम हो कि इस हफ्ते इस तरह के हमले में यह दूसरी मौत है। जबकि तेंदुए और बाघ के हमले में जनवरी से अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

Hindi News / Mumbai / महाराष्ट्र में बाइक से जा रहे शख्स पर बाघ ने किया हमला? 4 महीने में 10 इंसान बने शिकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.