मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में अनंत चतुर्दशी के दिन गणराया के विसर्जन की धूम देखी जा रही है। सबके चहेते बप्पा को विदाई देने के लिए हर जगह भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। हर जगह ढोल-नगाड़ों व जयकारों के साथ भगवन गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसी तरह 10 दिन के आतिथ्य के बाद आज लालबाग के राजा को गिरगांव चौपाटी पर विदाई दी गई।
लालबाग के राजा को विदाई देने के लिए भारी भीड़ उमड़ी-
यह भी पढ़ें
Mumbai Rains: मुंबई में गणपति विसर्जन पर भारी बारिश, जुहू बीच पर युवक पर गिरी बिजली
लालबाग राजा की सवारी जैसे ही गिरगांव चौपाटी पर पहुंची, हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। इसके बाद जुलूस धीरे-धीरे समुद्र की ओर बढ़ गया। बप्पा की आरती करने के बाद सुबह सवा नौ बजे लालबाग के राजा को गिरगांव चौपाटी पर अरब सागर में विसर्जित कर दिया गया। राजा को विदाई देने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। लगभग 22 घंटे के भव्य जुलूस के बाद राजा को विदाई दी गई।लालबाग के राजा को विदाई देने के लिए भारी भीड़ उमड़ी-
