
वालूज एमआईडीसी में भयानक आग
Waluj Industrial Estate Fire: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में वालूज एमआईडीसी में एक फैक्ट्री में बीती रात भीषण आग लग गयी। इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गयी। वालूज इंडस्ट्रियल एस्टेट में हैंड ग्लव्स बनाने वाली सनशाइन एंटरप्राइजेज में आधी रात के करीब भयानक आग लगी। आग इतनी भीषण थी की पूरी कंपनी बर्बाद हो गयी। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस आग में छह लोगों की जान चली गई। एक कुत्ते की भी मौत हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि वालूज एमआईडीसी क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लग गई। रात में जब आग लगी तो कंपनी बंद थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। लेकिन जब तक बचाव कर्मी फंसे हुए लोगों तक पहुंचे, सब कुछ खत्म हो चुका था। बताया जा रहा है कि शव जले नहीं थे, इसलिए प्रारंभिक अनुमान है कि मजदूरों की मौत धुएं से दम घुटने से हुई होगी। यह भी पढ़े-'मुंबई में होंगे कई धमाके...', नए साल के जश्न के बीच मायानगरी को दहलाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस
पुलिस कमिश्नर मनोज लोहिया ने कहा, छत्रपति संभाजीनगर के वालुज एमआईडीसी इलाके में हैंड ग्लव्स बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की सूचना रात 1:15 बजे कंट्रोल रूम को मिली। रात में ही मौके पर पुलिस एसीपी पहुंचे। जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान मुश्ताक शेख (उम्र 65), कौशर शेख (उम्र 32), इकबाल शेख (उम्र 18), ककनजी (उम्र 55), रियाजभाई (उम्र 32), मारगुम शेख (उम्र 33 वर्ष) के तौर पर हुई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मृतक आग की वजह वहां फंसे थे या फिर सो रहे थे।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंच गई। जहां ये लोग फंसे थे वहां तक का रास्ता पूरी तरह आग की लपटों में घिरा हुआ था। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग तो बुझा दी, लेकिन धुआं और तपन इतनी अधिक थी कि वें तुरंत ऊपर नहीं जा सके। इसके बाद कूलिंग ऑपरेशन किया गया।
इसके बाद बड़ी सावधानी से ऊपरी मंजिल पर पहुंचे। जहां कमरे में उन्हें हृदयविदारक दृश्य दिखा। उस कमरे में छह लोग मृत पड़े थे। उसमें एक कुत्ता भी था। अधिकारी ने बताया कि आग फैक्ट्री के चारों तरफ लगी थी और ये लोग पहली मंजिल पर अंदर फंस गए थे। अधिकारियों ने यह भी कहा कि आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी फ़िलहाल नहीं है। जांच जारी है।
Published on:
31 Dec 2023 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
