bell-icon-header
मुंबई

भयानक हादसा! कंटेनर ने बाइक सवार लड़के-लड़की को मारी टक्कर, शरीर में घुसी लोहे की रॉड, मौत

Maharashtra Accident : पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ित बाइक पर सवार थे और उन्हें एक कंटेनर ने टक्कर मार दी।

मुंबईJun 24, 2024 / 09:10 pm

Dinesh Dubey

Mumbai-Nashik Highway Accident : मुंबई-नासिक हाईवे पर एक कंटेनर वाहन और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा रविवार रात में हुआ। मृतकों की पहचान अमान सैय्यद (19) और अर्चना पगारे (20) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ित बाइक पर सवार थे और उन्हें एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। दोनों कंटेनर के पहिये के नीचे आ गई, इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, अमान और अर्चना दोनों क्रमशः ठाणे और डोंबिवली में नौकरी करते थे। वह रविवार देर शाम काम से घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कंटेनर से निकला लोहे की रॉड उनके शरीर में घुस गया।

मुंबई-नासिक हाईवे पर कंटेनर का ब्रेक फेल

प्रारंभिक तौर पर कहा जा रहा है कि कंटेनर का ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था। जिस वजह से यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद कंटेनर के चालक 28 वर्षीय जितेंद्रकुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एक अधिकारी ने बताया कि अमान और अर्चना हर दिन की तरह काम से साथ में घर जा रहे थे, तभी ठाणे जिले के खारेगांव टोल (Kharegaon Toll) के पास कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया। पीड़ितों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Hindi News / Mumbai / भयानक हादसा! कंटेनर ने बाइक सवार लड़के-लड़की को मारी टक्कर, शरीर में घुसी लोहे की रॉड, मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.