scriptमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में मची रार, 16 नेताओं ने हाईकमान को लिखी चिट्ठी | Congress tension increases before Maharashtra Assembly elections 2024 | Patrika News
मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में मची रार, 16 नेताओं ने हाईकमान को लिखी चिट्ठी

मुंबई में कांग्रेस के 16 वरिष्ठ नेताओं ने शहर इकाई प्रमुख वर्षा गायकवाड को हटाने की मांग की है।

मुंबईJun 25, 2024 / 02:19 pm

Dinesh Dubey

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को महाराष्ट्र में अच्छी सफलता मिली। लेकिन अब विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही पार्टी की अंदरूनी कलह सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुंबई कांग्रेस में तनाव शुरू हो गया है। यह विवाद अब सीधे दिल्ली हाईकमान तक पहुंच गया है। मुंबई कांग्रेस के 16 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से वर्षा गायकवाड को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की गई है। इन नेताओं ने सांसद वर्षा गायकवाड की कार्यशैली पर आपति जताई है। साथ ही पार्टी में कुछ संगठनात्मक बदलाव की भी मांग की गई है।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले ने कार्यकर्ता से धुलवाए गंदे पैर! वीडियो वायरल होने पर दी सफाई

मुंबई में कांग्रेस के 16 वरिष्ठ नेताओं ने शहर इकाई प्रमुख वर्षा गायकवाड को हटाने की मांग की है। ताकि इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाया जा सके। हाल ही में वर्षा गायकवाड ने मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम को हराकर सांसद बनी हैं।

दिल्ली में आज होगी बैठक

सूत्रों के मुताबिक, इनमें से कई नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और सांसद राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। ये नेता आज कांग्रेस नेतृत्व के साथ विधानसभा चुनाव और मुंबई महानगरपालिका चुनाव (BMC Election) के मद्देनजर शहर में पार्टी को पुनर्जीवित करने पर चर्चा के लिये बैठक कर सकते है।
पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले 16 नेताओं में राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य चंद्रकांत हंडोरे, शहर के पूर्व पार्टी प्रमुख जनार्दन चंदुरकर और भाई जगताप, वरिष्ठ नेता नसीम खान, सुरेश शेट्टी, मधु चह्वाण, चरणसिंह सपरा, जाकिर अहमद और महाराष्ट्र कांग्रेस कोषाध्यक्ष अमरजीत मन्हास शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि यूजीसी-नेट परीक्षा संबंधी प्रदर्शन में गायकवाड ने पार्टी की शहर इकाई के कार्यालय में सभी नेताओं को नहीं बुलाया था। इसलिए उन्हें उपनगरों में अलग प्रदर्शन करना पड़ा। वहीँ, मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे भूषण पाटिल ने भी दावा किया कि उन्हें पार्टी की शहर इकाई से कोई मदद नहीं मिली। पाटिल का मुकाबला केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल से था।

Hindi News / Mumbai / महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में मची रार, 16 नेताओं ने हाईकमान को लिखी चिट्ठी

ट्रेंडिंग वीडियो