scriptMumbai Local Train : सेंट्रल लाइन की लोकल सेवा लड़खड़ाई, यात्रियों का बुरा हाल, ट्रैक पर चलने को हुए मजबूर | Central Railway Mumbai local train service faltered passengers walk on tracks | Patrika News
मुंबई

Mumbai Local Train : सेंट्रल लाइन की लोकल सेवा लड़खड़ाई, यात्रियों का बुरा हाल, ट्रैक पर चलने को हुए मजबूर

Mumbai Local Train Update : मध्य रेलवे की कुछ धीमी लोकल ट्रेनें 40 मिनट तक की देरी से चल रहीं है।

मुंबईOct 01, 2024 / 09:45 pm

Dinesh Dubey

Mumbai Local Delay Kalyan Dombivali
Central Line Local Train Update : मुंबई में मंगलवार रात में मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवा तकनीकी खराबी के कारण फिर लड़खड़ा गई। पीक आवर्स में लोकल सेवाएं बाधित होने से यात्रियों का बुरा हाल हो रहा है। कई जगहों पर यात्रियों को पटरियों पर चलने को मजबूर होना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक, आज रात करीब 7:30 बजे ठाकुर्ली और कल्याण रेलवे स्टेशन के बीच ओएचई वायर (OHE) में तकनीकी खराबी के कारण डाउन स्लो रेलवे लाइन पर सभी लोकल ट्रेने ठप पड़ गयीं। रेलवे ने युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया है।

रेलवे ने जारी किया बयान

मध्य रेलवे के मुताबिक, रात 8.57 बजे डाउन स्लो लोकल लाइन में ओएचई आपूर्ति बहाल कर दी गई है और ठाकुर्ली से कल्याण की ओर डाउन स्लो लाइन पर लोकल ट्रेन शुरू हो गई हैं।
डोंबिवली, ठाकुर्ली और कल्याण लाइन पर कई लोकल ट्रेनें एक के बाद एक खड़ी है। इससे घर लौट रहे नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी हुई।
ठाकुर्ली-कल्याण लाइन पर तकनीकी खराबी की घटना मंगलवार रात करीब 7.15 बजे हुई। इसके कारण स्लो लाइन पर कुछ लोकल ट्रेनें 40 मिनट तक की देरी से चल रहीं है।

डोंबिवली, ठाकुर्ली, कल्याण स्टेशन के बीच लोकल ट्रेनें एक के बाद एक खड़ी नजर आ रही है। इस दौरान कई यात्री पटरियों पर चलकर अपने घर की तरफ बढ़ रहे है। रेलवे स्टेशन खचाखच भरे हुए है।

Hindi News / Mumbai / Mumbai Local Train : सेंट्रल लाइन की लोकल सेवा लड़खड़ाई, यात्रियों का बुरा हाल, ट्रैक पर चलने को हुए मजबूर

ट्रेंडिंग वीडियो