scriptमहाराष्ट्र में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत, 14 घायल | bus and truck collide in Jalna Maharashtra 5 people died on the spot | Patrika News
मुंबई

महाराष्ट्र में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत, 14 घायल

Jalna Bus Truck Accident : महाराष्ट्र में आज सुबह ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हुए है।

मुंबईSep 20, 2024 / 11:26 am

Dinesh Dubey

Jalna Bus truck Accident
Big Accident in Maharashtra : महाराष्ट्र के जालना में शुक्रवार एक बस और आयशर ट्रक की टक्कर से भयानक हादसा (Jalna Accident) हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना आज सुबह जालना के अंबड से 10 किलोमीटर दूर वडीगोद्री रोड पर शाहपुर के पास हुआ।
बताया जा रहा है कि बीड जिले के गेवराई से अंबड जा रही बस आयशर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और आयशर ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस से भिड़ंत के बाद मोसंबी ले जा रहा आयशर ट्रक पलट गया। बस का अगला हिस्सा भी पूरी तरह से टूट चुका है।
यह भी पढ़ें

राहुल गांधी के लिए कहे अपने शब्द वापस ले लूंगा अगर… शिवसेना विधायक ने रखी ये शर्त

मिली जानकारी के मुताबिक, जालना और वडीगोद्री के बीच शाहपुर गांव है, जहां यह हादसा हुआ। बस गेवराई से अंबड की ओर जा रही थी। तभी सामने से जालना की ओर से आ रही मोसंबी से भरी आयशर ट्रक की बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। बस में कुल 20 से 30 यात्री सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार से आ रहा आयशर ट्रक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में बस से टकरा गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अंबड शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ये हादसा बेहद भयानक था। बस के टकराते ही चीख पुकार मच गई।

Hindi News/ Mumbai / महाराष्ट्र में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत, 14 घायल

ट्रेंडिंग वीडियो