
Maharashtra Bee Attack : महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित प्रसिद्ध शिवनेरी किले में मधुमक्खियों का झुंड अचानक आक्रामक हो गया। मधुमक्खियों ने वहां मौजूद कम से कम 60 लोगों को काट लिया। इससे किले पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे, कुछ ने अपने चेहरे कपड़ों से ढक लिए तो कुछ ने अपने पास मौजूद बैग से खुद को बचाने की कोशिश की। काफी देर तक लोग मधुमक्खियों से खुद को बचाने की जद्दोजहद करते रहे।
एक वन अधिकारियों ने बताया की शिवनेरी किले में रविवार को मधुमक्खियों के हमले में करीब 60 लोग घायल हो गए। घायलों में से 50 को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म शिवनेरी किले में हुआ था। यह किला पुणे से करीब 90 किमी दूर जुन्नर तहसील में है। इस ऐतिहासिक स्थल को देखने के लिए हर दिन सैकड़ों लोग आते हैं।
जुन्नर वन रेंज के अधिकारी प्रदीप चव्हाण ने कहा, घटना किले में स्थित शिवई मंदिर के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों के एक समूह ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंके, जिसके बाद मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
अधिकारी के मुताबिक, करीब 60 आगंतुकों को मधुमक्खियों ने डंक मारा, जिनमें से 50 को अस्पताल में इलाज की जरूरत पड़ी। सौभाग्य से सभी पीड़ित खतरे से बाहर है और बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Published on:
17 Mar 2025 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
