मुंबई

बड़ी खबर! अशोक चव्हाण की आज होगी बीजेपी में एंट्री, राज्यसभा का मिल सकता है टिकट

Ashok Chavan Join BJP: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण आज बीजेपी में शामिल होंगे।

मुंबईFeb 13, 2024 / 11:30 am

Dinesh Dubey

अशोक चव्हाण आज बीजेपी में होंगे शामिल

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण आज (13 फरवरी) ही बीजेपी में शामिल होंगे। दिग्गज नेता ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। पहले खबर थी कि वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 15 फरवरी को बीजेपी का दामन थामेंगे। उनके साथ ही कुछ अन्य नेताओं के भी बीजेपी में जाने की संभावना है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण आज दोपहर 12:30 बजे आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होंगे। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले भी उपस्थित रहेंगे। चव्हाण के साथ ही पूर्व विधायक अमर राजूरकर भी बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। चव्हाण का मराठवाडा में अपने गृह जिले नांदेड और आस पास के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में खासा प्रभाव है।
यह भी पढ़ें

‘कांग्रेस के कई नेता संपर्क में, आगे आगे देखिए होता है क्या’, फडणवीस ने किया बड़ा दावा

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

अशोक चव्हाण जाएंगे राज्यसभा

अशोक चव्हाण को बीजेपी से राज्यसभा का टिकट मिलने की खबर है। दरअसल चव्हाण की बीजेपी में एंट्री 15 फरवरी को होनी थी। लेकिन जल्दबाजी में उन्हें बीजेपी में शामिल करवाया जा रहा है। राज्यसभा के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 14 फरवरी है, इसलिए चव्हाण के राज्यसभा जाने के कयास लगाये जा रहे है।
महाराष्ट्र की छह राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे भी उसी दिन घोषित होंगे।दिलचस्प बात यह है कि इनमें से पांच सीटें बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के महायुति गठबंधन को मिलने की उम्मीद है। इन पांच सीटों में से तीन सीटें बीजेपी के पाले में आएंगी।
पत्रकारों से बात करते हुए अशोक चव्हाण ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने अभी बीजेपी में शामिल होने का फैसला नहीं लिया है। वह दो दिन में अपनी राजनीतिक भूमिका स्पष्ट करेंगे। उन्होंने कांग्रेस के किसी भी विधायक से बात नहीं करने का दावा भी किया था। अमरावती से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने दावा किया कि 10 से 15 विधायक चव्हाण के संपर्क में हैं। इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि कांग्रेस के कई नेता संपर्क में हैं। वह बीजेपी में आना चाहते है।

कांग्रेस में बढ़ी हलचल

अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के और विधायकों के टूटने की अटकले लग रही है। इस पृष्ठभूमि में आज मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं की अहम बैठक होगी। कहा जा रहा है कि चव्हाण के बाद कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ने की कगार पर हैं, ऐसे में डैमेज कंट्रोल के लिए आज महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक बुलाई गयी है।

एक महीने में 3 बड़े झटके

कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला की मौजूदगी में दोपहर 2 बजे कोलाबा के गांधी भवन (तन्ना हाउस) में पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक होगी। बता दें कि अशोक चह्वाण के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले मुंबई के बड़े नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी छोड़ दी। सभी कांग्रेस से दशकों से जुड़े थे और पार्टी आलाकमान से नाराज थे।

Hindi News / Mumbai / बड़ी खबर! अशोक चव्हाण की आज होगी बीजेपी में एंट्री, राज्यसभा का मिल सकता है टिकट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.