मुंबई

पुणे के बाद अब मुंबई में युवती से गैंगरेप, CSMT स्टेशन परिसर में हुई घटना, पीड़िता लापता!

Mumbai Crime News : मुंबई पुलिस गैंगरेप के आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पीड़िता भी लापता बताई जा रही है।

मुंबईOct 04, 2024 / 04:53 pm

Dinesh Dubey

Mumbai CSMT Station Rape Case : महाराष्ट्र के पुणे के बाद अब मुंबई से सामूहिक बलात्कार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि 29 साल की एक महिला के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन परिसर में दो लोगों ने महिला से गैंगरेप किया।
जानकारी के मुताबिक, 22 सितंबर की रात को मुंबई के सीएसएमटी स्टेशन के बाहर टैक्सी स्टैंड के पास 29 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया गया था। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, दो अज्ञात लोगों ने उसे धमकी दी और उसका यौन उत्पीड़न किया। घटना उस वक्त हुई जब महिला स्टेशन के बाहर अकेली थी।
शुरू में यह सीएसएमटी रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज किया था, बाद में इसे आगे की जांच के लिए माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन (MRA Marg Police Station) में ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें

Pune: 21 साल की लड़की से दोस्त के सामने गैंगरेप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती, 3 आरोपी हिरासत में

शिकायत के मुताबिक, सीएसएमटी स्टेशन के पास टैक्सी स्टैंड के पीछे उसके साथ रेप किया गया। वारदात के समय एक आरोपी ने उसका मुंह दबाया था, फिर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित आरोपियों को नहीं पहचानती है। घटना के बाद पीड़िता को दादर के एक सामाजिक संस्था में भेजा गया।

कहां गई पीड़िता?

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में 29 साल की महिला के साथ गैंग रेप का मामला दर्ज किया गया है। सीएसएमटी स्टेशन परिसर में दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही एमआरए मार्ग थाने के अधिकारी दादर स्थित सामाजिक संस्था में जांच करने पहुंचे लेकिन पीड़ित महिला वहां नहीं मिली। फिलहाल पुलिस पीड़ित महिला और आरोपी की तलाश कर रही है।

Hindi News / Mumbai / पुणे के बाद अब मुंबई में युवती से गैंगरेप, CSMT स्टेशन परिसर में हुई घटना, पीड़िता लापता!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.