scriptमुंबई में नए साल के जश्न के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के 229 मामले, 2800 पर चला कानून का चाबुक | 229 cases of drink and drive during New Year celebrations in Mumbai 3000 chalaan issues | Patrika News
मुंबई

मुंबई में नए साल के जश्न के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के 229 मामले, 2800 पर चला कानून का चाबुक

Mumbai News: नए साल के मौके पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुंबई पुलिस मुस्तैद रही। सड़कों पर हजारों पुलिसकर्मी तैनात रहे।

मुंबईJan 01, 2024 / 10:17 pm

Dinesh Dubey

Mumbai Road Closesd

मुंबई पुलिस

Drink and Drive: नए साल के मौके पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 200 से ज्यादा शराब प्रेमियों पर कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस लगातार लोगों से शराब पीकर गाड़ी न चलाने की अपील कर रही है। हालांकि, नए साल के जश्न के दौरान कई लोगों ने इसे नजरअंदाज किया और शराब पीकर गाड़ी चलाई। उनके खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया।
नए साल के स्वागत के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष 156 लोगों पर कार्रवाई की गयी थी। जबकि इस साल ड्रिंक एंड ड्राइव के 229 मामले सामने आये।
यह भी पढ़ें

नए साल से पहले हादसों से दहला महाराष्ट्र, 5 की मौत, 23 जख्मी, कई परिवार उजड़े


9025 वाहनों की जांच

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत 229 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन ने 31 दिसंबर को 112 जगहों पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 2410 लोगों पर कार्रवाई की गयी। इसके अलावा उलटी (विपरीत) दिशा में वाहन चलाने पर 320 और लापरवाही से वाहन चलाने पर 80 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बंदोबस्त के दौरान मुंबई पुलिस ने कुल 9025 गाड़ियों की जांच की।
नए साल के मौके पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुंबई पुलिस मुस्तैद रही. मुंबई पुलिस आयुक्त के साथ-साथ विशेष पुलिस आयुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त बंदोबस्त के लिए सड़कों पर उतरे थे। सभी क्षेत्रीय विभागों के अपर पुलिस आयुक्त, विशेष ब्रांच के अपर आयुक्त, 22 पुलिस उपायुक्त, 45 सहायक पुलिस आयुक्त, सभी पुलिस स्टेशनों के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, 450 पुलिस निरीक्षक, 1601 अन्य अधिकारी और 11500 पुलिसकर्मी मुंबई में सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे।

मीरा-भाईंदर में भी बड़ी कार्रवाई (Mira Bhayandar Vasai Virar)

थर्टी फर्स्ट के दौरान मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की यातायात पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 104 लोगों पर क़ानूनी चाबुक चलाया है। शहर में 50 से ज्यादा जगहों पर नाकाबंदी की गई थी। बंदोबस्त में 5 पुलिस उपायुक्त, 10 सहायक पुलिस आयुक्त, 225 से अधिक पुलिस अधिकारी और 700 से अधिक पुलिसकर्मी, 248 यातायात पुलिस, 400 महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया था।

Hindi News / Mumbai / मुंबई में नए साल के जश्न के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के 229 मामले, 2800 पर चला कानून का चाबुक

ट्रेंडिंग वीडियो