मोरेना

बड़ी वारदात: व्यापारी के 2 करोड़ लूटकर फरार हुए बदमाश, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

ग्वालियर ज्वैलर्स के कर्मचारी से 2 करोड़ से अधिक कीमत का 3 किलो 250 ग्राम सोने के आभूषण लूटकर भागे बाइक सवार बदमाश।

मोरेनाJan 31, 2024 / 09:12 pm

Faiz

बड़ी वारदात: व्यापारी के 2 करोड़ लूटकर फरार हुए बदमाश, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आलम ये है कि यहां बदमाश दिन दहाड़े वारदातों को अंजाम देने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला सूबे के मुरैना जिले से सामने आया है, जहां बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने एक व्यापारी से दिन दहाड़े 2 करोड़ से ज्यादा की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।


बता दें कि लूट की ये सनसनीखेज वारदात शहर के बागचीनी थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले कटीवरी हनुमान मंदिर के पास घटी है। बताया जा रहा है कि ग्वालियर ज्वेलर्स का कर्मचारी अपने ड्राइवर के साथ ग्वालियर से जौरा और कैलारस 3 किलो 250 ग्राम सोने के आभूषमों की डिलिवरी देने जा रहा था। इसी दौरान कार के चालक ने पैशाब करने के लिए कार सड़क किनारे रोकी थी। इसी दौरान पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने कट्टे की नोक पर ज्वेलरी शॉप के कर्मचारी से सोने से भरा बैग लूटकर भाग निकले।

 

यह भी पढ़ें- महिला अफसर की शिकायतकर्ता को धमकी, बोली- शिकायत वापस नहीं ली तो जेल में डलवा दूंगी, वीडियो वायरल


सीएम के आने से पहले शहर में बड़ी वारदात

हैरानी की बात ये रही कि शहर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आ रहे हैं। इसे लेकर शहर में पुलिस की व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं। पुलिस की इतनी मुस्तैदी के बावजूद शहर में इतनी बड़ी वारदात होने से पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, वारदात के बाद पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी करवा दी है। साथ ही पुलिस अब जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि , जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindi News / Morena / बड़ी वारदात: व्यापारी के 2 करोड़ लूटकर फरार हुए बदमाश, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.