मुरादाबाद

UP Rains: यूपी में अगले 24 घंटे में बदल जाएगा मौसम, बारिश के साथ ठंड की होगी एंट्री, जानें मौसम अपडेट

UP Rains Today: दिवाली से पहले यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रात के तापमान में कमी आने लगी है। जिससे सिहरन देखने को मिल रही है। यूपी के कइ जिलों में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

मुरादाबादOct 17, 2024 / 06:27 am

Mohd Danish

UP Rains: यूपी में अगले 24 घंटे में बदल जाएगा मौसम।

UP Rains Alert: मौसम विभाग की मानें तो यूपी के कई इलाकों में अब ठंड दस्तक देने लगी है तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्टूबर 2024 को मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बिजनौर, मेरठ में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।
यूपी के मौसम में पिछले 24 घंटों के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूर्वी यूपी के कहीं-कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई है। प्रदेश के झांसी मंडल में दिन का तापमान सामान्य से कम -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मेरठ मंडल में सामान्य से अधिक +1.6 डिग्री सेल्सियस से +3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे अधिक अधिकतम तापमान प्रयागराज (पीबीओ) में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम का मिजाज देख किसान चिंतित हो गए हैं। उन्हें बारिश होने की दशा में धान के फसल के बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। क्षेत्र में इस समय धान के फसल में बालियां लग गई है। और वह पकने की कगार पर है। तो कुछ स्थानों पर धान कटने की स्थिति में आ गया है, लेकिन मिट्टी गिली होने या रास्ता के अभाव में हार्वेस्टर खेत में नहीं जा पा रहा है। वहीं विगत तीन दिन से आसमान में बदली छाई हुई है और बारिश की संभावना नजर आ रही है। इससे किसान चिंतित हैं कि अगर बारिश हुई तो धान की पैदावार प्रभावित होने के साथ ही फसल की कटाई मंड़ाई में दिक्कत होने लगेगी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Moradabad / UP Rains: यूपी में अगले 24 घंटे में बदल जाएगा मौसम, बारिश के साथ ठंड की होगी एंट्री, जानें मौसम अपडेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.