मुरादाबाद

UP Rains: यूपी में पछुआ ने पकड़ा जोर, मानसून ने ली विदाई, जानें मौसम की लेटेस्ट भविष्यवाणी

UP Rains: उत्तर प्रदेश से अब मानसून विदा ले रहा है। ऐसे में रात में तापमान में गिरावट होगी और दिन में धूप का असर रहेगा।

मुरादाबादOct 12, 2024 / 02:18 pm

Sanjana Singh

UP Rains

UP Rains: दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य ने आखिरकार विदाई ले ली। शुक्रवार को लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूरी तरह से विदा हो गया। साथ ही पछुआ ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार धीरे-धीरे दिन और रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। कुछ दिनों में सर्दी दस्तक देगी।

प्रदेश में कमजोर हुई पुरवा हवा

राजधानी लखनऊ में इस वर्ष मानसून में 696.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। यह सामान्य से दो फीसदी ज्यादा रही। पिछले साल 639 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। पिछले साल के मुकाबले इस मानसून छह फीसदी ज्यादा बारिश हुई। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार मानसून इस बार देरी से वापस लौटा। इसकी वापसी के साथ ही नम पुरवा हवा कमजोर हो गई, शुष्क पछुआ तेज हो गई।
यह भी पढ़ें

नोएडा में आज रहेगा रूट डायवर्जन, ये रास्ते रहेंगे बंद, देखें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

कैसा रहेगा मौसम?

अब रात के समय क्रमिक रूप से तापमान में गिरावट अब शुरू हो जाएगी। दिन में धूप का असर रहेगा। कुछ दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सुबह आसमान साफ रहेगा लेकिन दोपहर तक हल्की बदली छाएगी। शाम तक आसमान फिर साफ हो जाएगा।
यह भी पढ़ें

Premanand Maharaj के वीडियो देख घर से भागा नाबालिग, संत बनने का किया फैसला




संबंधित विषय:

Hindi News / Moradabad / UP Rains: यूपी में पछुआ ने पकड़ा जोर, मानसून ने ली विदाई, जानें मौसम की लेटेस्ट भविष्यवाणी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.