मौसम साफ होने की वजह से सुबह से शुरू होने वाली धूप की तपिश का असर रात तक रहता है। इसकी वजह से दोपहर में लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल की छुट्टी के बाद होती है।
वह पसीने से तर-ब-तर होकर घरों में पहुंचते हैं। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।