मुरादाबाद

सीमा हत्याकांड: देवरानी और उसके प्रेमी ने कबूला जुर्म, बोली- मुझे लिटिल के नाम से चिढ़ाती थी, इसलिए…

सीमा हत्याकांड: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 14 अक्टूबर को सीमा नाम के महिला की हत्या हो गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने देवरानी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

मुरादाबादOct 17, 2024 / 03:55 pm

Prateek Pandey

सीमा हत्याकांड में देवरानी और उसके प्रेमी ने कबूला जुर्म

सीमा हत्याकांड मामले में आरोपी देवरानी और उसने प्रेमी को लेकर कई खुलासे हुए हैं। देवरानी सुधा ने पुलिस को बताया कि साहब मेरी जेठानी मुझे हमेशा चिढ़ाया करती थी। इसी बात से तंग आकर उसने हत्या को अंजाम दिया।

प्रेमी संग मिलकर देवरानी ने की हत्या

सीमा की हत्या करने वाली उसकी देवरानी और प्रेमी ने बताया, ‘साहब मेरी जेठानी मुझे हमेशा चिढ़ाया करती थी। इसी बात से तंग आकर उसने हत्या को अंजाम दिया। मेरे पेट मे जो बच्चा है वो लिटिल का है। मैंने कई बार खून का घूंट पी लिया। लेकिन उसने आखिरकार टॉर्चर से परेशान होकर मैंने अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर हत्या कर डाली। मैंने ही अपने बॉयफ्रेंड से कहा था कि जेठानी का गला काटकर हत्या कर दो।
यह भी पढ़ें

तू मुझे खुश रख मैं तेरी सारी जरूरतें पूरी करुंगा…ससुर की बातें सुनकर हैरान रह गई बहू, फिर…

लिटिल कुमार के साथ चल रहा था अफेयर

दरअसल ये मामला दरियापुर का है। लगभग 6 महीने पहले बिजनौर के रहने वाली सीमा की शादी सौरभ से हुई थी। शादी से ढाई साल पहले से उसका अफेयर लिटिल कुमार नामक शख्स के साथ चल रहा था। लिटिल अक्सर सुधा से मिलने ससुराल भी आया करता था। सुधा के घर वाले बाहर जाते ही वो लिटिल से मिलने आ जाती और चोरी-छिपे चल रही लव स्टोरी के बारे में सीमा को भनक लग गई थी।
आरोपी सुधा ने पुलिस को बताया, ‘जेठानी सीमा ने मेरा जीना मुश्किल कर दिया था। वो मेरे लिटिल के संबंधों के बारे में जान गई थी। वो लगातार ताने देती रहती थीं और पति के कान भी भर रही थी कि तुम्हारे पेट में मेरे देवर का नहीं बल्कि यार का बच्चा पल रहा है।
यह भी पढ़ें

लॉरेंस विश्नोई गैंग का शार्प शूटर योगेश मथुरा से हुआ गिरफ्तार, पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

कैसे बनाया हत्या का प्लान

लिटिल कुमार ने बताया कि सुबह 9 बजे के आस पास सुधा का पति, ससुर, जेठ और देवर खेत पर काम करने गए तो सुधा ने मुझे कॉल किया। उस समय सुधा की जेठानी गांव की दुकान पर सर्फ लेने गई थी तभी मुझे सुधा ने घर के अंदर बुलाया। इसके बाद सीमा के घर लौटने पर मैंने उसका गला काटकर मार दिया।

Hindi News / Moradabad / सीमा हत्याकांड: देवरानी और उसके प्रेमी ने कबूला जुर्म, बोली- मुझे लिटिल के नाम से चिढ़ाती थी, इसलिए…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.